{"_id":"5bbb709e867a55287312f135","slug":"161539010718-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरमाणा में प्रशासन ने हटाए छह अवैध खोखे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरमाणा में प्रशासन ने हटाए छह अवैध खोखे
Updated Mon, 08 Oct 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरमाणा में प्रशासन ने हटाए छह अवैध खोखे
उच्च न्यायालय के आदेशों के बाद प्रशासन ने की कार्रवाई
दो के बिजली और पानी के कनेक्शन काटने के दिए आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
बरमाणा (बिलासपुर)। हाईकोर्ट के आदेशों के बाद जिला प्रशासन ने बरमाणा में डैहर को जाने वाले रास्ते पर अवैध रूप से बनाए गए छह खोखे हटाए हैं। सदर तहसीलदार व बरमाणा पुलिस के कड़े पहरे के बीच यह कार्रवाई की गई है। यहां से फोरलेन सड़क निकाली जानी है लेकिन इन खोखो की वजह से कार्य में रुकावट आ रही थी, जिसके बाद हाईकोर्ट ने इन्हें हटाने के निर्देश दिए थे। तनावपूर्ण माहौल होने के बाद सदर तहसीलदार की अध्यक्षता में कार्य शांति पूर्वक तरीके से संपन्न हो गया।
जानकारी के अनुसार बरमाणा में उच्च न्यायालय के आदेशों की अनुपालना में सोमवार को फोरलेन की सड़क के निर्माण के दायरे में आने वाले 6 खोखे हटा दिए गए हैं। तहसीलदार सदर जयगोपाल शर्मा, कानूनगो सुभाष राज, पटवारी गरजाराम सहित फोरलेन के अधिकारी भी इस मौके पर मौजूद रहे। जबकि बरमाणा एसएचओ सहित भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा जो किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए तैयार था। हालांकि माहौल तनावपूर्ण भी हो गया था, लेकिन तहसीलदार ने लोगों को शांति बनाए रखने व कोर्ट के आदेशों की पालना करने की बात कहते हुए कार्य को सही तरीके से संपन्न करवाया।
प्रशासन ने यहां पर सोमवार को ज्ञान चंद पुत्र चेत राम, हंस राज पुत्र प्रताप चंद, मेहरचंद पुत्र मुंशीराम, संजय कुमार, मदन लाल, रणजीत पुत्र ठाकुर दास के अवैध खोखे हटाए गए हैं। जबकि दो पक्के निर्माणों के बिजली व पानी की सप्लाई काटने के लिए संबंधित विभाग को लिखा गया है। एक सप्ताह के भीतर इस पर भी प्रशासन कार्रवाई अमल में लाएगा।
विज्ञापन
सदर तहसीलदार जयगोपाल शर्मा का कहना है कि कोर्ट के आदेशों की पालना करते हुए बरमाणा में छह अवैध खोखे हटाए गए हैं। जबकि आठ अन्य और हटाए जाने हैं। दो के बिजली व पानी के कनेक्शन काटने के लिए संबंधित विभागों को लिखा गया है।
इनसेट...
आठ अन्य खोखो पर एक सप्ताह में होगी कार्रवाई
जिला प्रशासन की ओर से एक सप्ताह बाद अन्य आठ अवैध खोखो पर भी कार्रवाई की जानी है। इनमें से दो खोखे ऐसे हैं जो पक्के हैं और इनके बिजली व पानी के कनेक्शन काटने के आदेश संबंधित विभाग को दिए गए हैं। जबकि अन्यों को खोखे खाली करने को कहा गया है।
------------------
...खेमराज शर्मा।