फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   रंजिशन युवक को गोली मारकर किया घायल, दो गिरफ्तार

रंजिशन युवक को गोली मारकर किया घायल, दो गिरफ्तार

Sat, 30 Sep 2017 12:53 AM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
रंजिशन युवक को गोली मारकर किया घायल, दो गिरफ्तार
रंजिशन युवक को गोली मारकर किया घायल
विज्ञापन

रामपुर।कोतवाली क्षेत्र में चार लोगों ने रंजिशन एक युवक को रात में गोली मार कर घायल कर दिया। घायल को अस्पताल भेजकर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके दो को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला कोतवाली के गांव चंदेला का है। गांव निवासी सुरजीत सिंह ने रिपोर्ट लिखाई है कि उसका बड़ा भाई प्रीतपाल सिंह 35 वर्ष गुरुवार रात जंगल में शौच करने गया था। ग्राम निवासी मनोज दूबे ने अपने साथी ग्राम पहाड़ी टोला निवासी मनोज उर्फ गपिया व दो अन्य लोगों के साथ उसके भाई को रात करीब दस बजे घेर लिया और गोली मारकर घायल कर दिया। गोली प्रीतपाल की पीठ में लगी। जिसके कारण वह गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पाकर वह लोग मौके पर पहुंच गए और घायल को कोतवाली लेकर पहुंचे। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया। पुलिस ने चारों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है। उक्त संदर्भ में कोतवाली पुलिस ने बताया कि घटना संदिग्ध है, फिर भी नामजद मनोज दूबे व मनोज उर्फ गपिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच रंजिश चली आ रही है, जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed