{"_id":"5d11114e8ebc3e73db1cdf71","slug":"156139961318-bilaspur-news47","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ है खाली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ है खाली
विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं क्षेत्र के एक गांव में स्कूल से घर लौट रही नाबालिग लड़की के अपहरण के प्रयास मामले में पांच दिन बीत जाने के बाद पुलिस के हाथ खाली हैं। जबकि मामले में हो रही देरी के कारण लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। लोगों ने पुलिस विभाग को चेताया है कि वह ग्रामीणों के सब्र का इम्तिहान न लें।
हालांकि पुलिस की नजरें अब फॉरेसिेंक टीम की रिपोर्ट पर टिकी हैं। पुलिस ने शक के आधार पर पहले घुमारवीं नगर परिषद के साथ लगते गांव के एक युवक को भी थाने में तलब किया तथा जिस टैक्सी चालक ने लड़की को उन युवकों के चुगल से छुड़ाया था उसे भी थाने बुलाया गया है पर पुलिस के हाथ अभी भी खाली ही हैं। पुलिस ने जिस युवक व टैक्सी चालक को पूछताछ के लिए थाने तलब किया था उनकी कॉल डिटेल के बाद भी पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है।
विज्ञापन
शहर व क्षेत्र में यह चर्चा है कि जिस टैक्सी चालक ने लड़की को युवकों के चुंगल से छुड़वाया था वह हो सकता है उन युवकों को ही लाने के लिए गया था।
डीएसपी राजेंद्र कुमार जसवाल ने कहा कि पुलिस के द्वारा शक के आधार पर पकड़े गए युवकों की कॉल डिटेल के संदर्भ में पूर्ण छानबीन कर ली गई हैं। फॉरेंसिक रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है उसके बाद ही अगला कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
यह था पूरा मामला----
जब बच्चे स्कूल से छुट्टी होकर अपने अपने घर जा रहे थे तो यह तीन बच्चियां एक साथ जा रही थीं तो तभी अचानक दो युवकों के द्वारा एक लड़की को दबोच लिया गया। इससे लड़की के कपड़े भी फट गए हैं। साथ ही घर लौट रही अन्य बच्चियों के द्वारा शोर मचाने पर विपरीत दिशा से आ रही एक टैक्सी चालक ने उन दो युवकों के चुंगल से उस बच्ची को बचाया था।