फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   एचआरटीसी बस में सवार युवक से 16.36 ग्राम चिट्टा बरामद

एचआरटीसी बस में सवार युवक से 16.36 ग्राम चिट्टा बरामद

Sat, 15 Jun 2019 11:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
एचआरटीसी बस में सवार युवक से 16.36 ग्राम चिट्टा बरामद

विज्ञापन

बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस की सुरक्षा शाखा व विशेष अन्वेषण इकाई ने कार्रवाई करते हुए एचआरटीसी बस में सवार युवक से चिट्टा पकड़ा है। आरोपी के पास से टीम ने 16.36 ग्राम चिट्टा पकड़ा है जिसे मौके पर से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई के लिए सदर थाना को सौंप दिया है। आरोपी की पहचान चंचल सिंह निवासी मणिकर्ण के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार सुरक्षा शाखा के प्रभारी मुख्य शिक्षक सुरेंद्र कुमार एवं विशेष अन्वेषण इकाई के प्रभारी मुख्य शिक्षक अनिल कुमार की अगुवाई में नौणी चौक के पास चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर यातायात जांच के लिए नाका लगाया हुआ था। इस दौरान चंडीगढ़ से मनाली जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस को टीम ने जांच के लिए रोका। जांच करने के दौरान बस में बैठे एक व्यक्ति ने अपने पैरों के पास एक बैग रखा हुआ था। जैसे ही उसने पुलिस को अपनी ओर आते हुए देखा तो उसने बैग को अपने से दूर करना चाहा, लेकिन पुलिस ने उसे देख लिया। इसके बाद उन्होंने बैग की तलाशी ली। बैग के अंदर टीम को कुछ चिट्टा पदार्थ मिला। जांच करने पर वह चिट्टा पाया गया।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने जब उसका वजन किया तो वह 16.39 ग्राम निकला। उसी समय आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई के लिए सदर थाना के हवाले कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट...
सरकारी बसों में नशे का सामान ले जा रहे तस्कर
जिस तरह से टीम ने आजकल सरकारी बसों में चिट्टा तस्करों को पकड़ने की मुहिम छेड़ी है, उससे एक बात तो साफ है कि हिमाचल में नशे की खेप पहुंचाने के लिए तस्कर अब निजी नहीं सरकारी वाहनों का उपयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed