फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   टॉवर लाइन में धमाके होने से जंगल में लगी आग

टॉवर लाइन में धमाके होने से जंगल में लगी आग

Fri, 20 Apr 2018 11:28 PM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
टॉवर लाइन में धमाके होने से जंगल में लगी आग
स्वारघाट (बिलासपुर)। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे स्वारघाट कस्बे के समीप पहाड़ी पर बसे गांव धार भरथा के जंगल से गुजर रही विद्युत महकमे की टॉवर लाइन में अचानक धमाका हुआ। इससे जंगल में आग भड़क गई। जंगल से आरटीओ बैरियर को जा रही टेलीफोन केबल भी जल गई।
विज्ञापन

हालांकि एक दुकानदार तिलकराज ने अपने सभी 12 हाइड्रेंट को घटनास्थल पर ले जाकर दूरभाष केंद्र स्वारघाट के कार्यालय को आग की चपेट में आने से बचा लिया। स्थानीय लोगों, वन कर्मियों और स्वारघाट थाना की पुलिस टीम ने आग पर काबू पाया। वन विभाग स्वारघाट के रेंज अधिकारी शंकर लाल का कहना है कि धार भरथा के जंगल में लगी आग ढाई से तीन हेक्टेयर तक फैल गई थी। हालांकि आग से सिर्फ झाड़ियों व छोटे पौधों को नुकसान हुआ है। धमाके के बाद आरटीओ बैरियर स्वारघाट कार्यालय के धर्मकांटे की मशीनरी व कंप्यूटर भी जल गए हैं। वहीं गांव डडराना में भी बिजली तार टूट गए हैं।
विज्ञापन

विद्युत अनुभाग स्वारघाट के कनिष्ठ अभियंता विनय कुमार का कहना है कि शाम साढ़े पांच बजे तक अधिकांश जगह पर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है। तेज आंधी व तूफान के कारण यह दिक्कत आई है। श्रीनयनादेवी से फायर ब्रिगेड के दो वाहन भी मौके पर आए। लेकिन, जंगल तक सड़क नहीं होने की वजह से उन्हें काफी दूर खड़े करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed