फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   नगर परिषद और पुलिस ने हटाए शहर से दुकानदारों के कब्जे

नगर परिषद और पुलिस ने हटाए शहर से दुकानदारों के कब्जे

Fri, 30 Nov 2018 10:56 PM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
नगर परिषद और पुलिस ने हटाए शहर से दुकानदारों के कब्जे
गर्ब्यांग से लखनपुर के लिए रोड की कटिंग करती जेसीबी - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं शहर में दुकानदारों की ओर से रास्तों और सड़कों पर दुकानें सजाने पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई है। शुक्रवार को नगर परिषद और पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए रास्तों और सड़क पर रखे सामान को हटाया। नगर परिषद और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से शहर के कारोबारियों में हड़कंप मच गया। वहीं कई दुकानदारों ने तो अपना सामान खुद उठाने में भी समझदारी दिखाई। वहीं उक्त कारोबारियों को नगर परिषद की ओर से कड़ी चेतावनी दी गई है कि अगर फिर से रास्तों में सामान रखा गया तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
उल्लेखनीय है कि गांधी चौक से लेकर दकड़ी चौक तक दुकानदारों ने फुटपाथ व सड़कों पर भी अपनी दुकानें सजा रखी हैं। हालांकि उक्त कारोबारियों को कई बार नगर परिषद और प्रशासन की ओर से चेताया भी गया था कि रास्तों और सड़क में बाधा न डालें लेकिन इसके बाद भी कारोबारियों ने उक्त निर्देशों को अनसुना कर दिया। वहीं लोगों की मिल रही बार-बार शिकायतों के बाद शुक्रवार को नगर परिषद और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई अमल में लाई।
विज्ञापन

इस मौके पर पुलिस विभाग की तरफ से एएसआई प्यार सिंह, नगर परिषद के अधिकारियों में चोगेश्वर चौहान, महेंद्र ठाकुर, रणजीत, चेतराम, कलूराम, बृजलाल, हंसराज व सुरजीत मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, नगर परिषद की अध्यक्षा गीता महाजन ने कहा कि लोगों की शिकायत बार-बार मिलने पर और एसडीएम के आदेशों पर यह कार्रवाई की गई हैं जो आगे भी जारी रहेगी तथा दुकानदारों से आग्रह है कि वह अपने सामान को फुटपाथ पर व सड़कों तक न सजाएं जिससे पैदल चलने वाले लोगों के अलावा अन्य को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed