फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   दो मामलों में भगोड़ा चल रहा व्यक्ति पुलिस ने पकड़ा

दो मामलों में भगोड़ा चल रहा व्यक्ति पुलिस ने पकड़ा

Tue, 20 Nov 2018 11:24 PM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
दो मामलों में भगोड़ा चल रहा व्यक्ति पुलिस ने पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। पीओ सेल बिलासपुर की टीम ने दो मामलों में कोटे से भगोेड़ा चल रहे एक व्यक्ति को पकड़ा है। भगौड़े के पास से पुलिस ने दस बोतलें देसी शराब की भी बरामद की हैं। भगोड़े को आगामी कार्रवाई के लिए सदर थाना क हवाले कर दिया गया है। पुलिस अब उसे कोर्ट में पेश करेगी।
जानकारी के अनुसार 6-6-2010 को पुलिस चौकी झंडूता में जब पुलिस किसी अन्य मामले की तफ्तीश के लिए दाड़ीभाड़ी की तरफ गई थी तब भगोड़े के पास से शराब की बोतलें बरामद हुई थीं। वहीं इसके खिलाफ एक और मुकदमा थाना सदर बिलासपुर में दर्ज हुआ था। दोनों मामलों का ट्रायल जेएमआईसी बिलासपुर में चल रहा था।
विज्ञापन

अदालत ने भगोड़े भाग सिंह को कई बार समन, नोटिस व वारंट जारी किए लेकिन भाग सिंह पेशी के लिए अदालत नहीं पहुंच रहा था जिसके बाद दोनों मामलों में 27-11-17 को उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया। भाग सिंह की तलाश के लिए पीओ टीम को कहा गया। टीम इसकी तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही थी जिसके बाद टीम को पता चला की भगोड़ा भाग सिंह पुत्र रामशरण निवासी दाड़ीभाड़ी, पीओ मातला, तहसील झंडूता बिलासपुर साधू बन गया है व लड़भड़ोल के साथ दुरग महादेव भोलेनाथ मंदिर में रह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम में इंचार्ज एचसी दौलत राम, रवि गौतम, राज कुमार ने भाग सिंह को मंदिर से गिरफ्तार कर लिया जिसे आगामी कार्रवाई के लिए सदर थाना के हवाले कर दिया गया है। मंगलवार को उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 26 नवंबर तक न्यायिक हिरासत व रिमांड पर भेज दिया गया है। जब टीम ने इसे पकड़ा तो इसके पास दस बोतलें देसी शराब की बरामद हुई हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed