फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बस चालक और साथियों ने ट्रक चालक से की मारपीट

बस चालक और साथियों ने ट्रक चालक से की मारपीट

Tue, 23 Oct 2018 08:16 PM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
बस चालक और साथियों ने ट्रक चालक से की मारपीट

विज्ञापन
बस चालक और साथियों ने ट्रक चालक से की मारपीट
ट्रक चालक ने स्वारघाट थाना में मामला दर्ज करवाया
पुलिस मामले की छानबीन में जुटी : संजय शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो
स्वारघाट (बिलासपुर)। ट्रक चालक और उसके बेटे से मारपीट करने के आरोप में एचआरटीसी बस के चालक व उसके साथियों के खिलाफ स्वारघाट पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात के समय जब ट्रक (एचपी 31ए-5124) पैट्रोल पंप के समीप सड़क पर अपना ट्रक मोड़ रहा था तो दूसरी तरफ से आ रहे एक बस चालक व उसके कुछ साथियों ने ट्रक चालक और उसके बेटे से मारपीट की है।
विज्ञापन

ट्रक चालक ऋषिदत्त पुत्र महंताराम निवासी गांव बलाट तहसील बल्ह जिला मंडी ने शिकायत स्वारघाट थाना में जाकर गत रात की है। ट्रक चालक ऋषिदत्त ने शिकायत में कहा है कि उसके और उसके बेटे के साथ परिवहन निगम के अज्ञात चालक व उसके साथियों ने रास्ता रोककर मारपीट, हाथापाई व गालीगलौज किया है। मारपीट करने के बाद अज्ञात बस चालक और उसके साथी बस लेकर फरार हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपमंडल पुलिस अधिकारी श्रीनयना देवी संजय शर्मा ने उक्त मामले की पुष्टि की है। इन्होंने कहा है कि अज्ञात बस चालक व उसके साथियों के खिलाफ स्वारघाट पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। स्वारघाट पुलिस मामले की गहनता से छानबीन में जुटी हुई है।
--------------
...विक्रम ठाकुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed