{"_id":"5b7ee8a942c7924658643cb9","slug":"121535043753-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खैरी प्राइमरी स्कूल से सिलेंडर व खाने पीने का सामान ले उड़े चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खैरी प्राइमरी स्कूल से सिलेंडर व खाने पीने का सामान ले उड़े चोर
Updated Thu, 23 Aug 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खैरी स्कूल से सिलेंडर और मिड-डे-मील का सामान ले उड़े चोर
मुख्य अध्यापक की शिकायत पर मामला दर्ज, जांच शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
श्री नयना देवी (बिलासपुर)। श्रीनयना देवी क्षेत्र के खैरी प्राइमरी स्कूल से चोरों ने मिड-डे-मील पकाने के लिए रखा सिलेंडर और खाने पीने का सामान चोरी कर लिया है। चोरी हुए सामान की कीमत पांच हजार रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार खैरी प्राइमरी स्कूल के हेडमास्टर भाग सिंह ने कोट थाना में शिकायत दी है कि 22 अगस्त को जब वे सुबह स्कूल आए तो उन्होंने देखा कि जहां पर मिड-डे-मील का खाना बनाया जाता है, वह कमरा खुला हुआ था। जब उन्होंने अंदर जाकर देखा तो वहां पर खाना पकाने के लिए रखा सिलेंडर गायब था, जबकि अंदर खाने पीने का सामान भी बिखरा हुआ था। हैडमास्टर का कहना है कि अंदर बच्चों को खाने के लिए रखा सामान भी चोर चुरा ले गए हैं। इसके बाद हेडमास्टर ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया। जिसके बाद चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसपी बिलासपुर अशोक कुमार का कहना है कि खैरी प्राइमरी स्कूल से सामान चोरी हुआ है। चोर यहां से सिलेंडर और अन्य सामान ले गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।