फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बाइक के टकराने से युवक के ऊपर से गुजर गए ट्रक के टायर

बाइक के टकराने से युवक के ऊपर से गुजर गए ट्रक के टायर

Thu, 28 Jun 2018 11:28 PM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
बाइक के टकराने से युवक के ऊपर से गुजर गए ट्रक के टायर
बरमाणा/जुखाला (बिलासपुर)। क्षेत्र के रानीकोटला में ट्रक और बाइक में टक्कर होने के बाद गंभीर घायल को समय पर एंबुलेंस न मिलने के कारण जान से हाथ धोना पड़ा है। हादसे के दौरान युवक के ऊपर से ट्रक के टायर गुजर गए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मारकंड अस्पताल लाया गया। अस्पताल की एंबुलेंस का चालक अवकाश पर था। 108 एंबुलेंस को बुलाया गया लेकिन वह एक घंटे बाद आई। तब तक गंभीर घायल ने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन

अल्ट्राटेक सीमेंट उद्योग को जाने वाले रास्ते पर रानीकोटला के पास वीरवार को एक ट्रक और बाइक सवार में टक्कर हो गई। बाइक सवार विशाल (20), दाड़लाघाट निवासी की टांगों के ऊपर से ट्रक के अगले टायर गुजर गए। इससे विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मारकंड पहुंचाया गया। यहां पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया। अस्पताल का रोगी वाहन का चालक अवकाश पर होनेे के चलते 108 एंबुलेंस को सूचना दी। बिलासपुर से एंबुलेंस को आने में एक घंटा लग गया। इस दौरान विशाल ने दम तोड़ दिया। अभी यह नहीं पता लग पाया है कि युवक कहां जा रहा था। पुलिस भी सूचना के काफी देर बाद मौके पर पहुंची। बीडीसी सदस्य आत्मदेव ने बताया कि एंबुलेंस न मिलने पर घायल को निजी वाहन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन

एएसपी बीएम ठाकुर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस को मौके पर रवाना कर दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed