फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   महिला कर्मचारी ने डॉक्टर पर लगाए बदतमीजी के आरोप

महिला कर्मचारी ने डॉक्टर पर लगाए बदतमीजी के आरोप

Thu, 02 May 2019 09:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 09:51 PM IST
विज्ञापन
महिला कर्मचारी ने डॉक्टर पर लगाए बदतमीजी के आरोप
जुखाला (बिलासपुर)। खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय मारकंड में तैनात एक महिला अकाउंटेंट ने अपने ही विभाग के एक चिकित्सक पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। डॉक्टर खंड चिकित्सा कार्यालय मारकंड में आयुष योजना के तहत कार्यरत है। इनका कार्य स्कूलों में बच्चों के स्वास्थ्य की जांच करना होता है।
विज्ञापन

महिला अकाउंटेंट ने बताया कि 1 मई को वह अपने कार्यालय में काम कर रही थी। चिकित्सक उसके कमरे में आया और बदतमीजी शुरू कर दी। इस दौरान चिकित्सक ने घटिया भाषा में बात की। महिला कर्मचारी ने इसकी शिकायत बीएमओ से की। एक शिकायत पुलिस चौकी नम्होल में की। इसके बाद बीएमओ मौके पर पहुंचे। 2 मई को महिला की शिकायत को मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर को भेज दिया। वहीं, चिकित्सक ने भी महिला कर्मचारी के खिलाफ बीएमओ कार्यालय और पुलिस चौकी नम्होल में शिकायत दर्ज करवा दी है। जब इस बारे में बीएमओ डॉ. कुलदीप से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत आई है। दोनों शिकायतों को सीएमओ कार्यालय बिलासपुर भेज दिया है। आगे की कार्रवाई सीएमओ कार्यालय बिलासपुर से की जाएगी।
विज्ञापन

सीएमओ बिलासपुर डॉ. प्रकाश चंद दरोच का कहना है कि अभी तक उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। अगर ऐसा कुछ हुआ है तो इस पर कार्रवाई की जाएगी।
नम्होल चौकी में संपर्क किया तो जानकारी मिली कि दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed