फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बाप जेल में मां दुनिया में नहीं, अब बूढ़ी दादी पर चार बच्चों की जिम्मेदारी

बाप जेल में मां दुनिया में नहीं, अब बूढ़ी दादी पर चार बच्चों की जिम्मेदारी

Sun, 07 Apr 2019 11:28 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
बाप जेल में मां दुनिया में नहीं, अब बूढ़ी दादी पर चार बच्चों की जिम्मेदारी

विज्ञापन

बरमाणा (बिलासपुर)। नम्होल के काहुवी छेता गांव के एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी की निर्ममता से हत्या करने के बाद चार मासूमों के सिर पर से माता और पिता का साया उठ गया है। आरोपी व्यक्ति की बूढ़ी मां पर चार बच्चों के परवरिश की जिम्मेदारी आ गई है। सभी बच्चे 14 साल से कम उम्र के हैं, जबकि सबसे बड़ी बेटी की शादी अभी हाल ही में आठ मार्च को हुई थी। ऐसे में बच्चों और उनकी बूढ़ी दादी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। रविवार को एक और महिला घरेलू हिंसा का शिकार हो गई।
घर में अब कोई भी कमाने वाला नहीं बचा है। दिहाड़ी लगाकर बच्चों को पालने वाला आरोपी जगदीश कुमार (47) पुत्र गुलाबाराम गांव काहुवी छेता, डाकघर नम्होल अपनी पत्नी के हत्या के मामले में पुलिस की गिरफ्त में है, जबकि उसकी पत्नी सोमा देवी (45) दुनिया को छोड़ चुकी है। सोमा भी दुध बेच कर घर को चलाने में अपने पति की मदद करती थी लेकिन रविवार का दिन बच्चों व उनकी बूढ़ी दादी के लिए कभी न भूलने वाला गम दे गया। उस 14 साल की बच्ची पर भी क्या गुजर रही होगी जिसने अपनी आंखों के सामने अपने पिता को अपनी मां को मारतेे हुए देखा। सबसे छोटा पांच साल का लड़का तो सबसे यही पूछता रहा कि उसकी मां कहां है।
विज्ञापन

जबकि दो अन्य लड़कियां जो कि 9 व 12 साल की हैं उन्हें भी कुछ समझ नहीं आ रहा है कि यह क्या हो गया। आम तौर पर रोजाना सभी घर पर ही रहते थे लेकिन वह अपने रिश्तेदारों के यहां गांव में गए हुए थे। कुछ ही देर के भीतर आरोपी जगदीश ने तैश में आकर अपनी पत्नि को मौत के घाट उतार दिया। वहीं ग्रामीण भी यह नहीं समझ पा रहे हैं कि ऐसी क्या नौबत आ गई कि उसने अपनी पत्नी को सिर पर चार से पांच प्रहार कर क्यों मौत के घाट उतार दिया। जबकि इससे पहले भी उनके घर में मारपीट की वारदात घटित होती रहती थी लेकिन इस वारदात से यह तो साफ हो गया कि एक और महिला घरेलू हिंसा का शिकार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed