{"_id":"595fcd5f4f1c1b68548b4667","slug":"11499450719-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में जिला सांख्यिकी अधिकारी लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में जिला सांख्यिकी अधिकारी लापता
Updated Fri, 07 Jul 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर।
जिला सांख्यकी अधिकारी बिलासपुर कृष्ण पाल संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। पुलिस ने इस संबंध में परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार कृष्णपाल (50) हर रोज की तरह वीरवार सुबह अपने घर से योगा करने के लिए सांडू मैदान गए थे। मगर यहां से वापस नहीं आए। इस दौरान परिजनों ने अपने स्तर पर भी उनकी हर जगह तलाश की लेकिन उनका कोई अतापता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने थक हारकर मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई। पुलिस जांच में पता चला है कि कि कृष्ण पाल को शहर के साथ लगते सांडू मैदान में गोबिंद सागर झील के किनारे योग करते हुए देखा गया था। एक व्यक्ति ने उनका योगा करते हुए फोटो भी खींचा है। पुलिस ने छानबीन के दौरान व्यक्ति से फोटो को भी ले लिया है। वहीं पुलिस को मौके से एक चप्पल भी मिली है। इसकी परिजनों ने शिनाख्त की है। पुलिस ने कृष्ण पाल की चप्पल के आधार पर उनके परिजनों के साथ मिलकर शुक्रवार को उनकी तलाश शुरू कर दी है। मगर उनका कोई पता नहीं चल पाया है। इसके बाद पुलिस ने बाकायदा मोटर बोट के माध्यम से झील में उनकी तलाश की। इसके साथ ही अन्य संभावित स्थानों पर भी उनकी तलाश की जा रही है। शहरी पुलिस चौकी प्रभारी पदम देव ने बताया कि डीसी बिलासपुर ऋग्वेद ठाकुर ने कृष्ण पाल की गोबिंदसागर झील में तलाश करने के लिए शनिवार को गोताखोरों को बुलाया है। वहीं पुलिस भी लगातार उनकी तलाश कर रही है।