{"_id":"5a0b14f84f1c1b6f548bd13c","slug":"111510675704-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड्यालग में गौशाला जलकर राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड्यालग में गौशाला जलकर राख
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भराड़ी (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल की ग्राम पंचायत पड्यालग में सोमवार रात एक गौशाला जलकर राख हो गई। आग से करीब तीन लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन आग इतनी फैल चुकी थी कि गौशाला को जलने से नहीं बचाया जा सका।
जानकारी के अनुसार पड्यालग गांव के बख्शी राम की पशुशाला में रात करीब साढ़े 11 बजे अचानक आग की लपटें निकलनी शुरू हो गईं। देखते ही देखते आग ने पूरी पशुशाला को अपनी चपेट में ले लिया। पशुशाला के अंदर बंधे मवेशियों को बड़ी मुश्किल से सुरक्षित बाहर निकाला। पशुशाला के अंदर रखी इमारती लकड़ी और पशुचारा जलकर राख हो गया।
आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस व अग्निशमन विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए थे। कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक पशुशाला का काफी हिस्सा जलकर राख हो चुका था। मौके पर पहुंचे स्थानीय पंचायत के उपप्रधान राजेश कुमार ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। गौशाला के अंदर रखी लाखों रुपये की इमारती लकड़ी भी जलकर राख हो गई है।
विज्ञापन
भराड़ी थाना प्रभारी राकेश ने बताया कि रात को ही मौके पर पुलिस कर्मचारी पहुंच गए थे। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। हलका पटवारी व कानूनगो ने मौके पर पहुंच कर नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दी है।