फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   10th class student missing.

दसवीं का छात्र लापता, केस दर्ज

Tue, 23 Aug 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर Updated Tue, 23 Aug 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
10th class student missing.
Missing

पुलिस थाना भराड़ी के तहत दधोल से दसवीं कक्षा में पढ़ने वाला युवक लापता हो गया है। चार दिन से युवक का कोई पता नहीं चला है। लापता युवक के जीजा ने भराड़ी थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत दधोल निवासी सिद्धार्थ उम्र 16 साल पुत्र कश्मीर सिंह अपने जीजा चमन लाल के पास रहता था। यहीं पर वह स्कूल में भी पढ़ाई करता है। छात्र के पिता दिल्ली में टैक्सी चलाते हैं। जबकि माता का बहुत साल पहले देहांत हो चुका है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि 18 अगस्त को सिद्धार्थ ने अपनी बहन निशा देवी से राखी बंधवाई। इसके बाद उसने खाना खाया ओर इसके बाद लगभग 4.30 बजे वह घर से किसी को बिना कुछ बताए निकल गया। इसके बाद जब वह शाम को घर नहीं लौटा तो उसके जीजा ने उसकी तलाश शुरू की। उन्होंने सभी रिश्तेदारों को फोन किए और काफी समय तक तलाशने के बाद भी जब सिद्धार्थ का पता नहीं चला तो जीजा ने पुलिस थाना भराड़ी में इस संदर्भ में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। साथ ही जिला के सभी पुलिस थानों और चौकियों को भी लापता युवक के बारे में सूचना जारी कर दी है ताकि उसका जल्द से जल्द पता लगाया जा सके। डीएसपी घुमारवीं अंजनी जसवाल ने बताया कि छात्र की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed