फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   आग से मकान जलकर राख, 20 लाख का नुकसान

आग से मकान जलकर राख, 20 लाख का नुकसान

Sun, 17 Feb 2019 10:43 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Sun, 17 Feb 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
आग से मकान जलकर राख, 20 लाख का नुकसान
fire shimla
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी थाना के तहत आने वाले गाहर गांव में रविवार सुबह 8 बजे मकान में आग लगने की घटना से करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हो गया है। आग लगने का कारण बिजली की तारों में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। बिजली की तारों से आग सिलिंडर ने पकड़ ली जिससे पूरा मकान जल गया।
मकान में सोने-चांदी के आभूषण नकदी सहित टीवी, फ्रिज, कपड़े, बैड, राशन सहित अन्य सारा सामान जलकर राख हो गया। हालांकि मौके पर दमकल की गाड़ियां भी पहुंच गई थीं लेकिन उससे पहले ही सब जलकर राख हो गया। आगजनी से दो युवक भी घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गाहर गांव के बिशनदास जो शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हुए हैं घर में रोजमर्रा के काम से लगे हुए थे। बिशनदास के दो बेटे हैं और दोनों बेटों के मकान भी साथ ही हैं। उनका एक बेटा व बहु अपनी रसोई में खाना बनाने का काम कर रहे थे। अचानक बिजली की तारों से आग निकलने लगी। देखते ही देखते आग सब तरफ फैल गई। एकाएक ही सिलिंडर के रेगुलेटर ने भी आग पकड़ ली, जब तक वो सिलिंडर को बाहर निकाल पाते रसोई घर में रखा अन्य सामान भी आग की चपेट में आ गया और एकाएक आग की लपटों ने भयंकर रूप ले लिया। मकान की छत जलने लगी। लकड़ी के समान के साथ-साथ अलमारी व राशन भी जलने लगा। विशन दास व उनके दोनों बेटों विपन कुमार व संजीव कुमार का स्लेटपोश मकान जलकर राख हो गए। प्रशासन की तरफ से बिशनदास व उनके दोनों बेटों विपन कुमार व संजीव कुमार को 10-10 हजार रुपये की फौरी राहत राशि दी गई है। भराड़ी थाना प्रभारी अशोक कुुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट...
आग से बचने के लिए दूसरी मंजिल से गिरे युवक, घायल
आग की लपटों को देखकर आसपास के लोग भी पहुंच गए। स्थानीय युवक मकान की दूसरी मंजिल पर चढ़ कर सामान को बाहर निकालने व आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे कि अचानक सिलिंडर का धमाका हों गया, जिससे आग चारों और फैल गई। युवकों ने खुद को बचाने के लिए भागने का प्रयास किया जिसमें शंकर व सदाराम नामक युवक दूसरी मंजिल से नीचे गिर गए जिन्हें अन्य लोगों ने अस्पताल पहुंचाया जहां पर उनका उपचार किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed