{"_id":"5e42e1178ebc3ee60858ba66","slug":"crime-bilaspur-news-sml3240258157","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग टीम ने पकड़ी अवैध खैर के मोछे ले जाती हुई गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग टीम ने पकड़ी अवैध खैर के मोछे ले जाती हुई गाड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। उपमंडल घुमारवीं के तहत हरलोग के नैण गुजरां और खुंडाण गांव के बीच पड़ने वाले जंगल में सोमवार रात को वन रक्षक सौरभ और ग्रामीणों ने गुप्त सूचना के आधार पर खैर के मोछों से भरी गाड़ी पकड़ी है। इस दौरान गाड़ी में चालक के अतिरिक्त अवैध खैर कटान करने वाले दो और लोग मौजूद थे लेकिन वन रक्षक को अकेला पाकर वे मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। वन विभाग ने गाड़ी के चालक और गाड़ी को घुमारवीं पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस मुकद्दमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के अनुसार सोमवार रात को 10 से 11 बजे के बीच कुछ लोग रोहिण पंचायत के नैण गुजरां स्कूल के पास डाला जीप नंबर एचपी 24 सी 0882 में खैर के 20 से 25 मोछे भरकर ले जा रहे थे। तभी वन विभाग की टीम वन रक्षक सौरभ कुमार, कर्मी कुलदीप सिंह, जगन्नाथ, सुंदर, गरजा राम ने जीप को रोका। मौके पर पहले वन रक्षक सौरभ कुमार अकेले ही डटे थे। इसके चलते जीप में बैठे दो लोग भागने में कामयाब हो गए। इस दौरान स्थानीय लोग बलदेव राज, संजय कुमार, सुनहल कुमार, मस्त राम और पंछी राम भी मौके पर मौजूद रहे। लोगों ने इस संबंध में घुमारवीं पुलिस को सूचित किया और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी चालक और गाड़ी को हिरासत में ले लिया है। चालक की पहचान घाघस के चमलोग गांव के कमल के रूप में हुई है। पुलिस मामला दर्ज कर इसकी छानबीन में जुटी है।
इनसेट
आरोपी बोला, पहले भी हुआ है जंगल में अवैध खैर कटान
पुलिस हिरासत में आरोपी चालक ने कबूला है कि इससे पूर्व भी उपमंडल के संताहली गांव के जंगल से वो दो जीप खैर के मोछों की ले जाकर ठेकेदार को दे चुका है लेकिन वन विभाग को अभी तक इसकी जानकारी ही नहीं थी। आरोपी अभी पुलिस हिरासत में है। पुलिस इससे जुड़े अन्य लोगों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
इनसेट
मामले से जुड़े सभी लोगों पर होगी कार्रवाई : ठाकुर
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर भागमल ठाकुर का कहना है कि उपरोक्त संदर्भ में घुमारवीं थाने में केस दर्ज कर लिया है। गाड़ी का चालक पुलिस हिरासत में है। आरोपी चालक से पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस मामले से जुड़े सभी लोगों पर कड़ी कार्रवाई करेगी।
..