{"_id":"5e418b6b8ebc3ee617715e9a","slug":"crime-bilaspur-news-sml3239162183","type":"story","status":"publish","title_hn":"नयना देवी में नुक्कड़ नाटक से दी स्वरोजगार योजना की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नयना देवी में नुक्कड़ नाटक से दी स्वरोजगार योजना की जानकारी
विज्ञापन
बैहल में विशेष प्रचार अभियान के दौरान मौजूद कलाकार व अन्य लोग।
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबद्ध नटराज कला मंच घुमारवीं की ओर से विकास खंड श्री नयना देवी में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा चलाए गए विशेष प्रचार अभियान के तहत कोड़ावाला और बैहल में नुक्कड़ नाटक एवं गीत संगीत के माध्यम से प्रदेश सरकार की 2 वर्ष की उपलब्धियां एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
नटराज कला मंच के कलाकारों ने हिम केयर स्वास्थ्य कार्ड, मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना आदि के बारे में जानकारी दी। साथ ही मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के बारे में बताया कि सरकार द्वारा राज्य के स्थायी निवासियों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत 18 वर्ष से 45 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को 50 लाख तक की कुल परियोजना लागत वाले उद्यम स्थापित करने के लिए यंत्र व मशीनरी में 40 लाख रुपये तक के निवेश पर सरकार द्वारा 25 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत महिलाओं को 30 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जा रही है। कलाकारों में बसंत राम, प्रकाश चंद, कुलदीप, पवन कुमार, कौशल्या देवी, अंकिता, अंजना, पूजा ने उपस्थित लोगों को प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।