{"_id":"5e4189468ebc3ee5ef11461e","slug":"crime-bilaspur-news-sml3239145153","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने मोबाइल की दुकान में सेंध लगाकर उड़ाए दर्जनों मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने मोबाइल की दुकान में सेंध लगाकर उड़ाए दर्जनों मोबाइल
विज्ञापन
बिलासपुर में मोबाइल की दुकान में हुई चोरी को लेकर मालिक से पुछताछ करती पुलिस।
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। शहरी पुलिस चौकी से करीब 200 मीटर दूरी पर चोरों ने मोबाइल की दुकान में सेंधमारी कर 15 लाख के मोबाइल फोन उड़ा लिए। चोर शटर तोड़ कर दुकान में पहुंचे और वहां से ओपो, वीवो सहित अन्य कंपनियों के फोन उड़ा ले गए हैं। यही नहीं चोर शटर के ताले भी साथ ले गए। प्रारंभिक छानबीन में पाया गया है कि चोरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले साथ लगते सीसीटीवी कैमरा की तारें काट दी थीं। इसके बाद चोरों ने आराम से चोरी की वारदात को अंजाम दिया और फिर शटर बंद कर चलते बने। वारदात का पता सोमवार सुबह लगा जब दुकानदार अपनी दुकान पर पहुंचा। जबकि वारदात रविवार सुबह के समय हुई लग रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह चोरी हुई है। चोरों ने पहले सीसीटीवी कैमरा की केवल काटी। इसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर वीवी, रेडमी, सैमसंग, ओपो के करीब 15 लाख के फोन थे। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस दल भी मौके पर पहुंचा। पुलिस ने दिन भर इस मामले में दुकान का रिकॉर्ड चेक किया और दुकान मालिक के बयान भी दर्ज किए।
इसके अलावा पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीव कैमरा के रिकॉर्ड चेक कर कुछ संदिग्ध आने जाने वालों की भी सूची तैयार कर ली है। पुलिस का दावा है कि वह जल्द ही इस मामले को सुलझा लेगी।
विज्ञापन
इधर, इस संबंध में एएसपी बिलासपुर भागमल ठाकुर ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके पर पहुंच गया था। पुलिस ने इस संबंध में छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस आसपास के सीसीटीवी के फुटेज का भी रिकॉर्ड जांच रही है।