{"_id":"688219ffb9d36718ce04866b","slug":"cows-and-bulls-were-loaded-in-the-oil-tanker-the-smugglers-left-them-and-fled-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-141177-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: ऑयल टैंकर में भरे थे गाय-बैल, तस्कर छोड़कर हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: ऑयल टैंकर में भरे थे गाय-बैल, तस्कर छोड़कर हुए फरार
Thu, 24 Jul 2025 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 24 Jul 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
ऑयल टैंकर में भरे गए गोवंश। संवाद
स्वारघाट पुलिस ने गरामोड़ा में आरटीओ बैरियर पर पकड़ा टैंकर
टैंकर में एक बैल मृत पाया गया, तीन गाय और पांच बैल जिंदा मिले
टैंकर में मवेशियों को भरने के लिए बनाया गया विशेष दरवाजा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ऑयल टैंकर में गाय और बैलों की तस्करी करने का मामला सामने आया है। स्वारघाट पुलिस ने पंजाब सीमा पर गरामोड़ा स्थित आरटीओ बैरियर पर गाय और बैलों से भरा एक ऑयल टैंकर पकड़ा है।
टैंकर में एक बैल मृत पाया गया, जबकि तीन गाय और पांच बैल जिंदा मिले हैं। टैंकर का चालक और उसमें सवार एक तस्कर मौके से भागने में कामयाब रहे। टैंकर में मवेशियों को भरने के लिए एक विशेष दरवाजा भी बनाया गया था। जानकारी के अनुसार वीरवार तड़के आरटीओ बैरियर पर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी बीच पंजाब की ओर से आ रहे इंडियन ऑयल के एक टैंकर को रोका गया। आरटीओ बैरियर पर तैनात कर्मचारियों को कुछ शक हुआ। उन्होंने स्वारघाट थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब टैंकर की जांच की तो उसमें गोवंश भरा हुआ था। इसी बीच चालक और एक अन्य व्यक्ति चकमा देकर फरार हो गए। जिंदा मिले गोवंश की हालत भी बहुत खराब हो गई थी। उन्हें गोशाला भेजा गया हैं, जहां उन्हें उपचार भी दिया जा रहा है। आरोपियों की तलाश जारी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि टैंकर हरियाणा का है। पुलिस ने उसके मालिक की पहचान कर ली है। पुलिस के अनुसार आरोपी जल्द गिरफ्त में होंगे। उधर, स्वारघाट थाना प्रभारी रूप लाल कथानिया ने बताया कि मामले की जांच जारी है।