फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   corona vaccination

जिले में 369 लोगों को लगी कोरोना की वैक्सीन

Sat, 08 May 2021 11:28 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
corona vaccination
बिलासपुर। जिले में शनिवार को 369 लोगों ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई। 185 वरिष्ठ नागरिकों और 45 से 59 वर्ष तक आयु के 184 लोगों का वैक्सीनेशन टीकाकरण किया गया। अभी तक जिले में 1,20,095 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में सप्ताह में 6 दिन सोमवार से शनिवार तक और विकल्प के रूप में रविवार को टीके लगाए जा रहे हैं। बिलासपुर शहर के लोगों का टीकाकरण क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में ही होगा। नागरिक चिकित्सालयों में हर मंगलवार, शुक्रवार, शनिवार व विकल्प के रूप में रविवार को टीके लगाए जा रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में हर मंगलवार, शुक्रवार व शनिवार को टीके लगाए जा रहे हैं। प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी हर मंगलवार व शुक्रवार को टीकाकरण हो रहा है। जिले के उपस्वास्थ्य केंद्रों में भी प्रत्येक सोमवार व वीरवार को टीकाकरण किया जा रहा है। अब सभी आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी कोरोना टीकाकरण हर बुधवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed