{"_id":"6089ad868ebc3eb9222cbdd4","slug":"corona-infection-is-spreading-in-rural-areas-as-well-bilaspur-news-mbd387697329","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्षेत्रों में भी फैल रहा है कोरोना का संक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण क्षेत्रों में भी फैल रहा है कोरोना का संक्रमण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर/मिलक। कोरोना संक्रमण अब शहरी क्षेत्रों से निकलकर ग्रामीण इलाकों तक पहुंच गया है। बुधवार को बिलासपुर क्षेत्र में एक बैंक के शाखा प्रबंधक समेत 39 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सभी को उनके ही घरों में होम आइसोलेट कर दिया गया है।
सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सतेंद्र सिंह और डॉ. दीपक कुमार ने बताया कि बुधवार को आई आरटीपीसीआर की जांच रिपोर्ट में नगर की एक बैंक के शाखा प्रबंधक समेत 39 लोगों के पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। सभी को होम आइसोलेट कर दिया गया है। बुधवार को 69 लोगों की कोविड एंटीजन व आरटीपीसीआर जांच के सैंपल लिए गए हैं। एंटीजन में कोई भी पॉजिटिव नहीं निकला है। उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान आदि पदों के लिए जांच 72 घंटे पहले आरटीपीसीआर कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि सीएमओ का आदेश है कि सभी प्रत्याशी निजी लैबों पर अपनी कोविड जांच करा लेें। नगरपालिका कर्मियों ने संक्रमित लोगों के घरों के आसपास सैनिटाइजेशन का कार्य किया है। एसडीएम व सीओ के संक्रमित होने की वजह से तहसील का दूसरा गेट बंद कर दिया गया है।
इसी तरह से मिलक में क्षेत्र में बुधवार को 48 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संपर्क में लोगों के सैंपल लिए, जिनको जांच को भेजा। नगर एवं क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डा. मोहित रस्तोगी की टीम ने बुधवार को लोगों के 90 सैंपल लिए। सैंपलों को जांच के लिए लैब भेजा गया है। उनका कहना है कि बुधवार को स्वास्थ्य विभाग को मिली सूची में 48 पॉजिटिव मिले हैं, जिनके संपर्क में आए सैंपलों की जांच रिपोर्ट आने पर सभी संक्रमित पाए गए लोगों को होम आइसोलेट करा दिया गया है।