फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Committees constituted for preparations for the Namhol Farmers' Fair.

Bilaspur News: नम्होल किसान मेले की तैयारियों को लेकर कमेटियां गठित

Mon, 28 Sep 2026 12:46 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Committees constituted for preparations for the Namhol Farmers' Fair.
नम्होल में आयोजित मेला कमेटी की बैठक में मौजूद समिति के सदस्य। स्रोत: समिति
बैठक में व्यवस्थाओं से लेकर सांस्कृतिक संध्याओं को लेकर भी बनाई रूपरेखा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नम्होल में 9 ने 11 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले पशु मंडी एवं किसान मेले की तैयारियों को लेकर समिति ने कमर कस ली है। रविवार को मेला मैदान नम्होल में आयोजित बैठक में आयोजन को लेकर विभिन्न जिम्मेदारियां तय की गईं। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष बाबू राम सिसोदिया ने की।

बैठक में मेला स्थल की व्यवस्थाओं, पशुपालकों और किसानों के लिए सुविधाओं तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के सफल संचालन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। समिति ने आयोजन से संबंधित अलग-अलग कमेटियों का गठन कर सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपीं। साथ ही मेले में आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने और व्यवस्थाएं सुचारू रखने पर जोर दिया गया। अध्यक्ष बाबू राम सिसोदिया ने कहा कि मेले की तैयारियों को निर्धारित समय में पूरा किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सभी सदस्य मिलकर काम करेंगे। उन्होंने क्षेत्रवासियों, किसानों और पशुपालकों से भी सहयोग की अपील की। इस अवसर पर महासचिव शोभा राम ठाकुर, कोषाध्यक्ष नंद लाल कौंडल, मीडिया प्रभारी सुभाष ठाकुर समेत समिति के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed