फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   college annual function

Bilaspur News: शिक्षा, खेलों, सांस्कृतिक गतिविधियों में अव्वल विद्यार्थी सम्मानित

Sat, 07 Mar 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
college annual function
घंडालवीं कॉलेज में धूमधाम से मनाया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय घंडालवीं में प्रथम वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में सोनिका धर्माणी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विद्यार्थियों ने पहाड़ी नाटी, पंजाबी गिद्धा, राजस्थानी लोक नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शिक्षा, खेलों, सांस्कृतिक गतिविधियों में अव्वल रहने वाले मेधावियों को पुरस्कार वितरित किए गए। इस दौरान राखी शर्मा, कोमल, अनमोल शर्मा, तान्या ठाकुर, बंटी शर्मा, शैलजा ठाकुर, पूजा, सुनाक्षी शर्मा, तमन्ना, प्रिया, डोल्मा, पूजा, संगम, आंचल शर्मा, सिद्धांत शर्मा, विवेकता ठाकुर सहित अन्य विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

प्राचार्य रीता शर्मा ने महाविद्यालय का प्रथम वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए संस्थान की शैक्षणिक उपलब्धियों और सह शैक्षणिक गतिविधियों का लेखा-जोखा साझा किया। सीएससीए अध्यक्ष सुनाक्षी शर्मा ने कॉलेज की गतिविधियों की जानकारी दी। मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों को आज के युग में शिक्षित, मानसिक व भावनात्मक रूप से सशक्त होने की प्रेरणा दी। विद्यार्थियों को स्वयं का लीडर बनने और अपनी क्षमताओं पर अटूट विश्वास रखने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने महाविद्यालय के विकास के लिए 11,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की। समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में पूर्व डिप्टी डायरेक्टर हॉर्टिकल्चर विद्या सागर, ग्राम पंचायत घंडालवीं की प्रधान सरला चौहान, पीटीए संघ की अध्यक्ष शकुंतला देवी ने शिरकत की। इस अवसर पर डॉ. रविंद्र कुमार, सहायक आचार्य पवन कुमार, कॉलेज का स्टाफ, विद्यार्थी और अभिभावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed