फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Civil Hospital Ghumarwin, Bilaspur, patient worried, hospital OPD

Bilaspur News: घुमारवीं अस्पताल में सुरक्षाकर्मी पर दुर्व्यवहार का आरोप

Tue, 16 Jul 2024 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Civil Hospital Ghumarwin, Bilaspur, patient worried, hospital OPD
-मरीज ने खंड चिकित्सा अधिकारी को दी शिकायत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। सिविल अस्पताल घुमारवीं परिसर में एक मरीज ने अस्पताल में तैनात एक सुरक्षाकर्मी पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। मरीज ने खंड चिकित्सा अधिकारी घुमारवीं को लिखित रूप इसकी शिकायत दी है। सिविल अस्पताल घुमारवीं में सुरक्षा के लिए निजी सुरक्षा एजेंसी के कर्मचारी तैनात किए गए हैं, जिन्हें चिकित्सकों व मरीजों की सुरक्षा सहित पार्किंग की व्यवस्था को देखने की जिम्मेदारी सौंपी है, लेकिन इन कामों के अलावा भी कई बार इन सुरक्षाकर्मियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो चुके हैं। एक बार फिर अस्पताल में तैनात एक सुरक्षाकर्मी पर मरीज के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा है। सोमवार को सिविल अस्पताल घुमारवीं में अपना चेकअप करवाने पहुंचे रजत कुमार ने सुरक्षाकर्मी पर आरोप लगाया कि वह अपना चेकअप करवाने के बाद जैसे ही दवाई लेने के लिए ओपीडी के बाहर खड़ा हुआ, तो वहां पहले से बहुत मरीज मौजूद थे, इसलिए सभी को लाइन में लगाया गया था। वह भी यह चुपचाप लाइन में खड़ा होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहा था। इतनी देर में एक सुरक्षाकर्मी ने वहां पहुंचकर उसके साथ-साथ अन्य मरीजों के साथ भी दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। इस पर जब उन लोगों ने इसका विरोध किया तो सुरक्षाकर्मी ने बदतमीजी करना शुरू कर दिया, जबकि वहां लाइन में उसके साथ-साथ बुजुर्ग मरीज भी खड़े थे। सुरक्षा कर्मी का व्यवहार और बोलचाल देखकर सभी लोग हैरान थे। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इससे पहले भी उसके साथ दो से तीन बार इस तरह का दुर्व्यवहार सुरक्षाकर्मी अस्पताल परिसर में कर चुके हैं, इसलिए शिकायतकर्ता ने इस बार लिखित रूप से अपनी शिकायत खंड चिकित्सा अधिकारी को सौंप दी है। शिकायतकर्ता ने सुरक्षा कर्मी के दुर्व्यवहार पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसकी जांच करने की मांग की है।

जांच करवाई जाएगी
सुरक्षा कर्मी के खिलाफ जो भी शिकायत आई है, उसकी जांच करवाई जाएगी। इसके लिए सुरक्षा इंचार्ज को जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
-डॉ आशुतोष शर्मा, खंड चिकित्सा अधिकारी, घुमारवीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed