{"_id":"69b561d3f77049f4730c56c9","slug":"chaitra-fair-begins-with-flag-ceremony-and-prayers-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-155924-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: झंडा रस्म और पूजा-अर्चना के साथ चैत्र मेले शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: झंडा रस्म और पूजा-अर्चना के साथ चैत्र मेले शुरू
Sat, 14 Mar 2026 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sat, 14 Mar 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
शाहतलाई में चैत्र मास मेले के शुभारंभ पर झंडा रस्म अदा करते उपायुक्त बिलासपुर व अन्य लोग। स्रोत
मेले के दौरान बाबा बालक नाथ मंदिर शाहतलाई खुलेगा रहेगा 24 घंटे
सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध
संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं/शाहतलाई (बिलासपुर)। शाहतलाई क्षेत्र में स्थित सिद्ध पीठ श्री बाबा बालक नाथ मंदिर में शनिवार को चैत्र मास के मेले शुरू हो गए। मेले की शुरुआत प्राचीन झंडा रस्म के साथ हुई, जो बाबा जी की कृपा और उत्सव की शुरुआत का प्रतीक है। उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त ओमकांत भी मौजूद रहे।
मंदिर प्रशासन ने बताया कि पूरे चैत्र मास तक मंदिर 24 घंटे खुला रहेगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अतिरिक्त सफाई कर्मचारी तैनात किये गये है। स्वच्छता, सुरक्षा और सुगम दर्शन की पूरी व्यवस्था की गई है। भजन-कीर्तन, आरती, हवन और धार्मिक आयोजन निरंतर चलेंगे। उत्तर भारत के प्रमुख सिद्धपीठों में शुमार यह धाम दूधाधारी, पौणाहारी और सिद्ध योगी बाबा बालक नाथ जी का स्थान है। मान्यता है कि सच्ची श्रद्धा से पूजा करने पर मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। चैत्र नवरात्रि के दौरान यहां देश-विदेश से लाखों भक्त दर्शन को पहुंचते हैं। मेले में भक्तों की लंबी कतारें, जयकारे और धार्मिक माहौल पूरे क्षेत्र में छाया रहता है। चैत्र मास मेले में मंदिर न्यास की ओर से दुल्हन की तरह सजाया गया है। चैत्र मास मेले को पांच सेक्टरों में बांटा गया है। चैत्र मास मेले में एसडीएम झंडूता को मेला अधिकारी, कानून व्यवस्था के लिए डीएसपी घुमारवीं को पुलिस मेला अधिकारी नियुक्त किया है, जबकि मेले के दो सहायक मेला अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं। मेला 13 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान रेहड़ी-फड़ी लगाने, ढोल-नगाड़े और माइक के प्रयोग पर पूर्ण रोक रहेनी और भीख मांगने वालों से भी सख्ती से निपटा जाएगा। वहीं मेला के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 60 पुलिस जवान और 100 होमगार्ड के जवानों को तैनात किया जाएगा जो दिन रात बाबा जी की नगरी शाहतलाई में कानून व्यवस्था का जिम्मा संभालेंगे। वहीं मंदिर न्यास ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लंगर की व्यवस्था की गई है। इस मौके पर कांग्रेस नेता विवेक कुमार, एसडीएम झंडूता अर्शिया शर्मा और मंदिर न्यास अधिकारी विजय सहित अन्य अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।