फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Chain snatcher gang busted in Nayanadevi

Bilaspur News: नयनादेवी में चेन स्नैचर गिरोह का हुआ भंडाफोड़

Sun, 05 May 2024 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Chain snatcher gang busted in Nayanadevi
-शक के आधार पर सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ी दो महिलाएं
विज्ञापन

- एक कैंची भी हुई बरामद, सबूत नहीं मिलने के बाद चेतावनी देकर छोड़ी

संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयनादेवी जी(बिलासपुर।) श्री नयनादेवी जी मंदिर क्षेत्र में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे जेबकतरों और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने में काफी कारगर सिद्ध हो रहे हैं।
शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में रविवार को एक ओर काफी संख्या में श्रद्धालु मां के दरबार पहुंचे। वहीं, भारी भीड़ के चलते मंदिर के समीप एक महिला चेन स्नैचर गिरोह सक्रिय हो गया। सीसीटीवी कैमरे की मदद से इस गिरोह का भंड़ाफोड़ हो गया।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में गिरोह में शामिल महिलाओं की संदिग्ध गतिविधि दर्ज होने के बाद मंदिर में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने दो महिलाओं को पकड़ लिया, जबकि भीड़ की आड़ लेकर बाकी चार महिलाएं फरार होने में कामयाब हो गईं। सुरक्षा कर्मियों को यह कामयाबी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखते हुए मिली। लाइव फुटेज में कुछ महिलाएं बार-बार मंदिर परिसर और हवन कुंड के पास आती जाती हुई दिखाई दीं। यह महिलाएं कई बार मंदिर परिसर के चक्कर लगाती हुई भी दिखाई दीं। इसी बीच होमगार्ड और सुरक्षाकर्मियों ने इन महिलाओं को पकड़ने के लिए जाल बिछाया, जिसमें दो पंजाब की महिलाएं पकड़ी गईं। उनके पास से एक कैंची भी बरामद हुई है। हालांकि उनसे को चेन या अन्य सामान नहीं मिला, जिस कारण उन पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हो सकी। उधर, मंदिर सुरक्षा प्रभारी परमजीत ने बताया कि शक पर दो महिलाओं को पकड़ा गया था। उनसे एक कैंची बरामद हुई है। उन्हें चेतावनी देकर छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed