{"_id":"5efa2abf8ebc3e42f4416006","slug":"cement-rate-raised-bilaspur-news-sml3369909152","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमेंट की कीमतें कम करें सरकार: डॉ. तेज प्रताप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमेंट की कीमतें कम करें सरकार: डॉ. तेज प्रताप
विज्ञापन
बिलासपुर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. तेज प्रताप पांडेय ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में कार्य कर रही भाजपा सरकार ने आम जनता के दु:ख-दर्द को समझना छोड़ दिया है। यह सरकार केवल अपनी और अपने ही चहेतों की सुख-सुविधाओं का ख्याल रख रही है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोगों का दुर्भाग्य है कि अपने ही प्रदेश में बना सीमेंट उन्हें महंगे दामों पर खरीदना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हैरानी की बात तो यह है कि यह सीमेंट हिमाचल से पड़ोसी राज्यों को सप्लाई किया जाता है और वहां पर सीमेंट हिमाचल से सस्ता बिक रहा है। कहा कि आज तक प्रदेश सरकार ने इस विसंगति को समाप्त करने या उसकी जांच करने की ओर कोई कदम नहीं उठाया। हैरानी तो यह है कि हिमाचल का दोहन करके सीमेंट कंपनियां हिमाचल के लोगों को लूट रही है।
उन्होंने कहा कि इस विषय पर हिमाचल सरकार तुरंत फैसला ले ताकि जनता को राहत मिल सके। यदि सरकार आना कानी करती है तो आम जनता को मजबूरी में आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।