{"_id":"63fa00f350800e947a092b34","slug":"cattle-shed-burnt-to-ashes-in-sanihara-village-four-goats-burnt-alive-bilaspur-news-c-19-1-71515-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सनीहरा गांव में पशुशाला जलकर हुई राख, चार बकरियां जिंदा जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सनीहरा गांव में पशुशाला जलकर हुई राख, चार बकरियां जिंदा जली
Sat, 25 Feb 2023 06:07 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sat, 25 Feb 2023 06:07 PM IST
विज्ञापन
झंडूता के सनीहारा गांव में जलकर राख हुई पशुशाला। संवाद
-विभाग ने शुरू की राहत प्रकरण प्रक्रिया
शाहतलाई (बिलासपुर)। झंडूता की ग्राम पंचायत सनहीरा के गांव गंगलोह में एक पशुशाला जलकर राख हो गई। इस दौरान पशुशाला के अंदर चार बकरियां जिंदा जल गई। इस घटना से पीड़ित परिवार को काफी नुकसान हो गया। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हुए नुकसान की भरपाई के लिए राहत प्रकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गंगलोह निवासी माया देवी की पशुशाला में शनिवार सुबह के समय अचानक आग लग गई। माया देवी ने बताया कि सुबह 4:00 बजे जब उसकी आंख खुली तो वह घर के आंगन में आई तो उसने देखा कि पशुशाला में आग लगी हुई है। उसने सहायता के लिए लोगों को बुलाया लेकिन आग की लपटों ने पशुशाला को पूरी तरह से घेर लिया था। पाठशाला के अंदर चार बकरियां थी, जो जिंदा जल गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में करीब तीन लाख का नुकसान हुआ है।
उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस का एक दल घटनास्थल पर पहुंच गया। नायब तहसीलदार सुशील कुमार ने बताया की घटना की सूचना मिलते ही हल्का पटवारी और कानूनगो को मौके पर भेज कर नुकसान का जायजा लिया गया पीड़ित परिवार के नुकसान पर राहत प्रकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार को 2000 रुपये फौरी सहायता के तौर पर दिए गए हैं। पंचायत प्रधान कमल चौहान ने सरकार से मांग की है कि पीड़ित परिवार एक अति निर्धन परिवार की श्रेणी में आता है इसलिए शीघ्र राहत प्रदान की जाए।