फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   case,roadways,mainjor,nigam,rignoal,with seven people

बिलासपुर में परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक सहित सात पर केस दर्ज

Thu, 30 Jul 2020 11:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
case,roadways,mainjor,nigam,rignoal,with seven people
बिलासपुर। सदर पुलिस थाना में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पर परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक सहित सात लोगों खिलाफ गृह अतिचार सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि उक्त व्यक्ति का एचआरटीसी कॉलोनी बिलासपुर में सरकारी आवास है। जहां, उसके कमरे का ताला तोड़कर वहां से घरेलू सामान और 95 हजार रुपये की नकदी चोरी किया गया है। पुलिस व्यक्ति की शिकायत पर केस दर्जकर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार एचआरटीसी के कर्मचारी शंकर सिंह ठाकुर ने पुलिस को शिकायत दी है उसके सरकारी आवास से घरेलू सामान और नकदी की चोरी हो गई है। आरोप है कि वह गत 12 वर्षों से एचआरटीसी कॉलोनी बिलासपुर में जी-41 में रह रहा है। गत दिवस जब वह अपने पैतृक गांव शिकरोहा गया था। जब वह वापस बिलासपुर अपने सरकारी आवास पर लौटा तो मेरे आवास से सारा सामान बाहर बिखरा पड़ा था। बताया कि चोर उसकी पत्नी और बच्चों के कपड़े, गहने, मोबाइल, लैपटॉप और 95 हजार रुपये की नकदी के साथ ही अन्य सामान और परिवहन निगम में हुई कथित धांधलियों की सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत जुटाए गए कागजात भी साथ ले गए हैं। इसके साथ ही सारा सामान लेकर कमरों को खाली करके बाहर से अपना ताला लगा गए हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक समेत सात लोगों के खिलाफ गृह अतिचार सहित विभिन्न आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

इस संबंध में डीएसपी बिलासपुर संजय शर्मा ने बताया कि उक्त व्यक्ति ने सदर थाना में परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक व अन्य सात लोगों के खिलाफ उसके आवास से जबरदस्ती सामान बाहर निकाले की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने इस संदर्भ में केस दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed