{"_id":"5f1dcdcf8ebc3e63954b4320","slug":"case-beating-bilaspur-news-sml339676456","type":"story","status":"publish","title_hn":"तलाई में टैक्ट्रर चालक की लात- घूसों से धुलाई, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तलाई में टैक्ट्रर चालक की लात- घूसों से धुलाई, केस दर्ज
विज्ञापन
शाहतलाई (बिलासपुर)। तलाई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जेजवीं के एक युवक ने ट्रैक्टर चालक के साथ लात-घूसों से जमकर मारपीट की। इसके साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। पुलिस ने प्राथमिकता के आधार पर तलाई थाना में इस संदर्भ में केस दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार सिल्हवीं निवासी विपिन चौधरी ने तलाई पुलिस थाना में अपने साथ हुई मारपीट को लेकर पुलिस को शिकायत दी है। पीड़ित ने बताया कि मैंने जेजवीं पंचायत में चल रहे निमार्ण कार्यों का ठेका ले रखा है। मेरे पास अपना ट्रैक्टर है तथा एक अन्य ट्रैक्टर मैंने काम पर लगा रखा है। उसने बताया कि शनिवार को उस ट्रैक्टर के चालक अजय शर्मा व गांव के संदेश कुमार के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। बात यहीं नहीं थमी संदेश कुमार ने अजय के साथ हाथ, लात और मुक्कों से पिटाई की। जैसे-तैसे अजय को संदेश के चंगुल से छुड़वाया गया तो संदेश ने अजय को धमकी देते हुए कहा कि अगर दोबारा मौका मिला तो जान से खत्म कर दूंगा।
थाना प्रभारी सतपाल शर्मा ने बताया कि ठेकेदार विपिन की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट और गाली गलौज का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।