फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Captain Manjeet Singh becomes the Chairman of Ghumarwin Atma Project

Bilaspur News: कैप्टन मनजीत सिंह बने घुमारवीं आत्मा परियोजना के अध्यक्ष

Mon, 09 Oct 2023 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 09 Oct 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Captain Manjeet Singh becomes the Chairman of Ghumarwin Atma Project
घुमारवीं(बिलासपुर)। कृषि विभाग घुमारवीं कार्यालय में खंड स्तरीय आत्मा परियोजना के अध्यक्ष के चयन के लिए बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता परियोजना निदेशक डॉ. तपेंद्र गुप्ता ने की।
विज्ञापन

प्रगतिशील किसान एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष कैप्टन मनजीत सिंह को सर्वसम्मति से घुमारवीं आत्मा परियोजना का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर नव नियुक्त अध्यक्ष कैप्टन मनजीत सिंह ने खंड कार्यालय में उपस्थित प्रगतिशील किसानों बागवानों और अन्य जनसमूह से कहा कि किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मत्स्य पालन, दुग्ध उत्पादन, नगदी फसलों पर अधिक जोर दिया जाएगा। साथ ही प्रगतिशील किसान, जिनका पशुपालन और कृषि के क्षेत्र में अनुभव है उनको अधिक प्रोत्साहन दिया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में किसानों और बागवानों के उत्थान के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं।
विज्ञापन

उन्होंने समस्त किसानों और बागवानों से इन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया, ताकि किसान और बागवान आत्म निर्भर हो सके। इस अवसर पर विधायक राजेश धर्माणी ने कैप्टन मनजीत सिंह को बधाई देते हुए कहा कि इनके नेतृत्व में किसानों और बागवानों को अधिक बल मिलेगा और कृषि के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित होंगे। उन्होंने समस्त नवनिर्वाचित आत्मा परियोजना के सदस्यों को भी शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर कांग्रेस सेवा दल प्रधान संजीव मल्होत्रा, विक्रम ठाकुर, रमन कुमार, सुमन चंदेल, कांता देवी, विजय राणा, जिला परिषद सदस्य शालू रनौत सहित उप परियोजना निदेशक डॉ. पंकज, विषयवाद विशेषज्ञ डॉ. किशोर चंदेल, उद्यान विकास अधिकारी डॉ. अरविंद गौतम, तकनीकी प्रबंधक निखिल सहायक तकनीकी प्रबंधक तनूजा और नेहा वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed