फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Cancellation of NEET-UG sparks anger among candidates

Bilaspur News: नीट-यूजी रद्द होने से अभ्यर्थियों में नाराजगी

Tue, 12 May 2026 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Cancellation of NEET-UG sparks anger among candidates
प्रिया कौशल
बोले- मेहनत और मानसिक दबाव दोनों बढ़े
विज्ञापन

परीक्षा दोबारा होने की आशंका से छात्रों में मायूसी

नीट परीक्षा को लेकर छात्रों ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग
महीनों की मेहनत के बाद असमंजस में विद्यार्थी
पेपर लीक की खबरों से परीक्षा प्रणाली पर उठे सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी

घुमारवीं (बिलासपुर)। नीट-यूजी परीक्षा रद्द होने की खबर सामने आने के बाद परीक्षा दे चुके अभ्यर्थियों में मायूसी और नाराजगी देखने को मिल रही है। कई विद्यार्थियों का कहना है कि उन्होंने महीनों की तैयारी और मानसिक दबाव के बीच परीक्षा दी थी। अब दोबारा परीक्षा की स्थिति से उनका तनाव बढ़ गया है। विद्यार्थियों ने मामले की निष्पक्ष जांच करते हुए भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने की मांग की है।
जिले में इस बार पांच परीक्षा केंद्रों पर 1332 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। परीक्षा के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और पुलिस पहरे के बीच अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया था। केंद्रों पर दो स्तर की जांच और सख्त नियमों के बाद ही परीक्षार्थियों को अंदर जाने दिया गया था। ऐसे में परीक्षा रद्द होने की खबर से छात्र खुद को निराश महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

छात्रा प्रिया कौशल ने कहा कि वह परीक्षा के लिए लगातार मेहनत कर रही थीं। परीक्षा के बाद उन्हें राहत महसूस हुई थी। अब दोबारा परीक्षा की खबर से मानसिक दबाव फिर बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि जिन विद्यार्थियों ने ईमानदारी से परीक्षा दी, उन्हें इस स्थिति का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इशिता ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त थी। हर अभ्यर्थी की गहन जांच की गई थी। ऐसे में पेपर लीक जैसी खबरें सामने आने से विद्यार्थियों का भरोसा कमजोर हुआ है। उन्होंने मांग की कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
आरुषि ने कहा कि कई विद्यार्थी पहले ही अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे हुए हैं। अब दोबारा परीक्षा होने की स्थिति में उन्हें फिर से पूरा शेड्यूल बदलना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार और एजेंसी को परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी बनानी चाहिए।

सपना ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों के लिए बार-बार परीक्षा देना आसान नहीं होता। इससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ भी बढ़ता है। उन्होंने कहा कि मेहनत करने वाले विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए जल्द स्पष्ट निर्णय लिया जाना चाहिए।

प्रिया कौशल

प्रिया कौशल

प्रिया कौशल

प्रिया कौशल

प्रिया कौशल

प्रिया कौशल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed