फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   boy fell down from path and died

चलारु से फिसलकर युवक की मौत

Sat, 16 Apr 2022 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
boy fell down from path and died
घुमारवीं (बिलासपुर)। पुलिस थाना घुमारवीं के अंतर्गत हवाण में चलारु से फिसलकर युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। युवक की पहचान सुनील (25) पुत्र रमेश कुमार निवासी गांव हवाण तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सुनील कुमार लकड़ी ढुलाई का कार्य करता था। शुक्रवार शाम को वह घर की ओर जा रहा था। उसके पीछे कुछ दूरी पर उसके पिता भी अन्य लोगों से साथ जा रहे थे। जब सुनील हवाण के पास पहुंचा तो चील के पेड़ों से गिरे चलारु से फिसल गया और वह रास्ते से लुढ़क गया। सुनील के पिता रमेश कुमार ने बताया कि जब वह घटनास्थल पर पहुंचे तो सुनील पत्थर पर गिरा हुआ था। सुनील के बाएं कान से खून बह रहा था। सुनील को सीएचसी हरलोग लेकर आए, जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने बताया कि आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed