फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   BJYM workers should gear up for Lok Sabha elections: Trilok

लोकसभा चुनावों के लिए कमर कस लें भाजयुमो कार्यकर्ता : त्रिलोक

Sun, 11 Feb 2024 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
BJYM workers should gear up for Lok Sabha elections: Trilok
-सदर मंडल की बैठक में चुनावों को लेकर हुई चर्चा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भाजयुमो सदर मंडल की बैठक में सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मिशन-2024 के लिए कमर कस लें। लोकसभा चुनावों के लिए अधिक समय नहीं बचा है। युवा देश का भविष्य हैं और आने वाले समय में देश की बागडोर उन्हीं के हाथों में होगी।

भाजयुमो सदर मंडल की बैठक का आयोजन भाजयुमो सदर मंडल अध्यक्ष अक्षय ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान लोकसभा चुनावों की तैयारियों पर चर्चा की गई। त्रिलोक जमवाल ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अनुशासन में रहकर काम करते हुए अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने का कार्य करें। उन्होंने ने कहा कि भाजपा एक राष्ट्रवादी पार्टी होने के साथ ही विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल भी है। भाजपा के विस्तार में युवा मोर्चा की अहम भूमिका है। भाजपा ने चलो गांव की ओर अभियान शुरू किया है। उन्होंने युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक युवाओं को भाजयुमो से जोड़ें। इसके लिए युवा मोर्चा के पदाधिकारी गांव व बूथ स्तर पर पहुंचें। 2019 में 300 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करने वाली भाजपा ने इस बार 400 प्लस का लक्ष्य रखा है। यह लक्ष्य हासिल करने में युवाओं की भूमिका अहम रहेगी। इस मौके सदर मंडल महामंत्री अशोक शर्मा, शहरी इकाई उपाध्यक्ष अतुलपाल दास, युवा मोर्चा सदर मंडल महामंत्री देवेंद्र ठाकुर और सौरव गौतम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed