फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   BJP's relay sit-in and hunger strike continues in Ghumarwin over the FIR controversy.

Bilaspur News: एफआईआर विवाद को लेकर घुमारवीं में भाजपा का क्रमिक धरना-अनशन जारी

Fri, 18 Sep 2026 12:48 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
BJP's relay sit-in and hunger strike continues in Ghumarwin over the FIR controversy.
घुमारवीं में प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता। स्रोत: भाजपा
राजेंद्र गर्ग बोल-आश्वासनों से नहीं, न्याय मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। एफआईआर विवाद को लेकर घुमारवीं में भाजपा का क्रमिक धरना और अनशन वीरवार को बारिश के बीच भी 13वें दिन जारी रहा। बिलासपुर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन सौंपने और पुलिस प्रशासन से मुलाकात के बावजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने आंदोलन खत्म नहीं किया। वीरवार को अंजीव कुमार चंदेल, अनिल कुमार, अनिल पठानिया, राकेश कुमार और सोहन सिंह क्रमिक अनशन पर बैठे। कार्यकर्ताओं ने धरना स्थल पर जमकर नारेबाजी कर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। शाम को अनशन स्थल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया और उनकी दीर्घायु की कामना की। पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि प्रदेश सरकार और कानून व्यवस्था के कथित दोहरे मापदंड के खिलाफ भाजपा का यह आंदोलन लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि सरकार और पुलिस प्रशासन का ध्यान मांगों की ओर खींचने के लिए घुमारवीं थाने से लेकर एसपी कार्यालय तक प्रदर्शन और घेराव किया जा चुका है। इसके बावजूद भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायतों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। गर्ग ने आरोप लगाया कि राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस अधिकारी भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायतों को नजरअंदाज कर रहे हैं और उन्हें केवल आश्वासन दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब यह संघर्ष केवल आश्वासनों से नहीं रुकेगा। जब तक न्याय नहीं मिलता, आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर राजेश शर्मा, जुमित, अंकुश चंदेल, सुरेंद्र कुमार शर्मा, सतीश कुमार गौतम, प्रकाश चंद धीमान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed