फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   BJP's district training session begins on the 9th; senior leaders, including Anurag Thakur, to participate.

Bilaspur News: भाजपा का जिला प्रशिक्षण वर्ग 9 से, अनुराग ठाकुर समेत वरिष्ठ नेता होंगे शामिल

Tue, 07 Jul 2026 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
BJP's district training session begins on the 9th; senior leaders, including Anurag Thakur, to participate.
तलाई में आयोजित होने वाले भाजपा के दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों का जायजा लेते भा
दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग में संगठन को मजबूत बनाने का देंगे मंत्र
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत 9 और 10 जुलाई को जिला स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जाएगा। तलाई में सुबह नौ बजे से शुरू होने वाले इस प्रशिक्षण वर्ग में जिले के विभिन्न मंडलों, मोर्चों, प्रकोष्ठों और जनप्रतिनिधियों सहित करीब 180 पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाग लेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य संगठन को अधिक सशक्त, अनुशासित और कार्यकर्ता केंद्रित बनाना है। इसमें मंडल अध्यक्ष और महामंत्री, जिला व प्रदेश पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, मोर्चों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग के प्रतिनिधि, जिला परिषद, पंचायत समितियों, नगर निकायों के जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग में बूथ प्रबंधन, कार्यकर्ता विकास, संगठन की कार्यपद्धति, वैचारिक अधिष्ठान, एकात्म मानव दर्शन, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, पंच निष्ठाएं, भारतीय जनता पार्टी का इतिहास, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं, मीडिया प्रबंधन, सोशल मीडिया, आईटी, सेवा, सुशासन, संगठन विस्तार और जनसंपर्क जैसे विषयों पर अलग-अलग सत्र आयोजित किए जाएंगे। इन विषयों पर वरिष्ठ नेता एवं विषय विशेषज्ञ कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। प्रशिक्षण वर्ग में संजय टंडन, अनुराग ठाकुर, सिद्धार्थन, शांति स्वरूप, सुशील राठौर, सुनील राणा, पायल वैद्य, रणधीर शर्मा, जीतराम कटवाल, त्रिलोक जमवाल, राजेंद्र गर्ग और करण नंदा सहित अन्य वरिष्ठ नेता प्रशिक्षण सत्रों को संबोधित करेंगे। कृष्ण लाल चंदेल ने सभी अपेक्षित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर प्रशिक्षण वर्ग में पहुंचकर सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण वर्ग संगठनात्मक क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को वैचारिक और संगठनात्मक रूप से मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed