फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   BJP to launch a special campaign against drugs in Punjab; Amit Shah to participate as well.

Bilaspur News: पंजाब में नशे के खिलाफ भाजपा निकालेगी विशेष यात्रा, अमित शाह भी होंगे शामिल

Fri, 18 Sep 2026 12:47 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
BJP to launch a special campaign against drugs in Punjab; Amit Shah to participate as well.
श्री नयना देवी पहुंचे पंजाब भाजपा महासचिव परमिंद्र सिंह बराड़ ने दी जानकारी
विज्ञापन

18 से 30 सितंबर तक विशेष यात्रा निकालेगी

संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। पंजाब में नशे के खिलाफ भाजपा 18 से 30 सितंबर तक विशेष यात्रा निकालेगी। इस यात्रा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। यह जानकारी पंजाब भाजपा के जनरल सेक्रेटरी परमिंद्र सिंह बराड़ ने श्री नयना देवी मंदिर में माता के दर्शन के बाद दी।
बराड़ ने कहा कि भाजपा ने पंजाब से नशे को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया है। इसके लिए पार्टी की ओर से प्रदेशभर में अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि अभियान को पंजाब की जनता का समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नशे की समस्या से निपटने के लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर प्रयास करने होंगे। भाजपा इस मुद्दे को लेकर लगातार लोगों के बीच पहुंच रही है और जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं। इससे पहले बराड़ ने श्री नयना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां डालीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बातचीत के दौरान बराड़ ने पंजाब सरकार की ओर से श्री नयना देवी और श्री आनंदपुर साहिब के लिए शुरू की गई निशुल्क धार्मिक यात्रा पर भी सवाल उठाए। उन्होंने यात्रा के लिए लगाई गई बसों में अनियमितताओं के आरोप लगाए। बराड़ ने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश में सरकार बदलने वाली है और इन यात्राओं की भी जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed