फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   BJP expressed gratitude to voters for victory

Bilaspur News: भाजपा ने जीत के लिए मतदाताओं का जताया आभार

Wed, 05 Jun 2024 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
BJP expressed gratitude to voters for victory
कार्यकर्ताओं ने जीत के लिए दिन-रात की मेहनत : सांख्यान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला भाजपा ने अनुराग ठाकुर की जीत के लिए मतदाताओं का आभार जताया है। जिला भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिन-रात मेहनत कर कमल खिलाया। इसके वे बधाई के पात्र हैं।

बिलासपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि जिले से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर को 43 हजार अधिक मतों की बढ़त प्राप्त हुई है। लोगों ने पांचवीं बार अनुराग पर विश्वास जताया है। चारों विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा को बढ़त मिली है। उन्होंने कहा कि यह कार्यकर्ताओं की जीत है। भाजपा के हजारों कार्यकर्ता दिन रात मैदान में डटे रहे और भाजपा की नीतियों को घर-घर जाकर लोगों को तक पहुंचाया। उन्होंने बताया कि खुद अनुराग ठाकुर ने जिले में 80 जनसभाएं कीं। इन जनसभाओं में लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। अनुराग ठाकुर ने केंद्र सरकार के हर कार्यक्रम और हर नीति को हर व्यक्ति तक पहुंचाया। जिसका परिणाम आज सबके सामने है। सांख्यान ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बिलासपुर में ऐतिहासिक पन्ना प्रमुख सम्मेलन किया। 8 मई को इस सम्मेलन में जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने विकास कार्यों को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की। इसके बाद कार्यकर्ता इन विकास के मुद्दों को लेकर लोगों तक पहुंचे। लोगों को पता है कि जो भाजपा कहती है वह करके दिखाती है। यही कारण है कि जिले में चारों विस क्षेत्र में लोगों ने भाजपा पर मजबूत विश्वास जताया और अनुराग ठाकुर को पांचवी बार विजयी बनाया। उन्होंने कहा कि भाजपा तीसरी बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने को तैयार है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जनता का आभार जताया। इस मौके पर सदर विधायक त्रिलोक जमवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बृजलाल, हंसराज ठाकुर, प्यारे लाल और रूपलाल ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed