फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   BJP captures Jhandutta Panchayat Samiti; Sheila Devi elected Chairperson and Shobhit Dhiman Vice-Chairperson.

Bilaspur News: झंडूता पंचायत समिति पर भाजपा का कब्जा, शीला देवी अध्यक्ष और शोभित धीमान उपाध्यक्ष

Wed, 24 Jun 2026 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 24 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
BJP captures Jhandutta Panchayat Samiti; Sheila Devi elected Chairperson and Shobhit Dhiman Vice-Chairperson.
पंचायत समिति झंडूता के निर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष विधायक के साथ। स्रोत: भाजपा
कांग्रेस प्रत्याशियों को हराकर दोनों पदों पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने दर्ज की जीत, खुशी में निकाली रैली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। पंचायत समिति झंडूता में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज कर समिति पर अपना कब्जा कायम कर लिया है। बुधवार को हुए चुनाव में बड़गांव वार्ड से निर्वाचित शीला देवी अध्यक्ष और गेहड़वीं वार्ड से निर्वाचित शोभित धीमान उपाध्यक्ष चुने गए।

झंडूता पंचायत समिति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव एसडीएम अर्शिया शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित शीला देवी और कांग्रेस समर्थित संदला धीमान आमने-सामने थीं, जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित शोभित धीमान और कांग्रेस समर्थित ओंकार सिंह ने दावेदारी पेश की। दोनों पदों के लिए मतदान कराया गया। अध्यक्ष पद के चुनाव में शीला देवी को 13 वोट प्राप्त हुए, जबकि कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी को 9 मत मिले। वहीं उपाध्यक्ष पद पर शोभित धीमान ने 12 मत हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी को 10 वोट मिले। चुनाव परिणाम घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बन गया। जीत के बाद विधायक जीतराम कटवाल की अगुवाई में नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पंचायत समिति सदस्यों के साथ विजय रैली निकाली गई। यह रैली विकासखंड कार्यालय झंडूता से शुरू होकर बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया। विधायक जीतराम कटवाल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि पंचायत समिति के नवनिर्वाचित प्रतिनिधि जनसमस्याओं के समाधान और क्षेत्र के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed