फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bjp

कंगना के पक्ष में उतरी जिला भाजपा

Thu, 10 Sep 2020 10:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
bjp
बिलासपुर के उपायुक्त कार्यालय के बाहर महाराष्ट्र सरकार का पुतला फूंकते भाजपाई। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर/घुमारवीं/श्री नयनादेवी जी। सदर मंडल भाजपा ने अध्यक्ष हंसराज की अध्यक्षता में महाराष्ट्र सरकार के सीएम और संजय राउत का पुतला जलाया। जिला के अलग-अलग विस क्षेत्र में भाजपा ने महाराष्ट्र सरकार के साथ जमकर नारेबाजी की। इसके अलावा श्री नयनादेवी जी में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रणधीर शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। रणधीर ने शिव सेना की शह पर कांगना का ऑफिस तोड़ने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

घुमारवीं भाजपा ने अध्यक्ष सुरेश ठाकुर की अध्यक्षता में तहसीलदार अजय सिंह के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन से महाराष्ट्र सरकार द्वारा दमनकारी नीति और तानाशाही रवैये का पुरजोर विरोध किया गया है। सुरेश ठाकुर ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। कानून को दरकिनार करके हिटलर की तरह फैसले ले रही है जो लोकतंत्र के लिए खतरा है। उन्होंने इसे बर्खास्त करने और कंगना रनौत को न्याय दिलवाने की मांग की है। हिमाचल प्रदेश की बेटी कंगना रनौत जो चार राष्ट्रीय अवार्ड जीत चुकी है। इसके कार्यालय को अवैध निर्माण के नाम पर तोड़ा गया है वह गलत है।
विज्ञापन

इस मौके पर सदर मंडल भाजयुमो अध्यक्ष विनोद ठाकुर, महासचिव सोनू ठाकुर, घुमारवीं भाजपा के सुरेश ठाकुर, मनीष ठाकुर, नवीन शर्मा, कमलेश, रीनू, राजेश शर्मा, राजेश ठाकुर, विकाश राव, पुरषोतम शर्मा, सोंखला, प्रताप, सुरजीत, रवि राणा, गोमती, दिनेश ठाकुर लकी, कमल महाजन, सौरभ ठाकुर, पंकज नड्डा, मदन वर्मा, विशाल रतवान, लकी, राज, संदीप गटकरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed