फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   BJP announces District President today, may bet on SC leader

Bilaspur News: भाजपा जिलाध्यक्ष का आज एलान, एससी नेता पर खेल सकती है दांव

Sun, 05 Jan 2025 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
BJP announces District President today, may bet on SC leader
जकातखाना के कृष्ण चंदेल ने एकमात्र भरा फार्म, अध्यक्ष बनना लगभग तय
विज्ञापन

फिलहाल चंदेल भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के हैं प्रदेश महामंत्री

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भाजपा की ओर से आज नए जिलाध्यक्ष का एलान किया जाएगा। भाजपा जिले में पहली बार अनुसूचित जाति के नेता पर अध्यक्ष के रूप में दांव खेल सकली है।
अनुसूचित जाति वर्ग से आने वाला कोई व्यक्ति आज तक जिले में भाजपा अध्यक्ष की कुर्सी पर नहीं बैठा है। इस वर्ग के नेता को अध्यक्ष बना कर भाजपा जिले में करीब 20 प्रतिशत एससी मतदाताओं को साधने की कोशिश करेगी। भाजपा सूत्रों के अनुसार श्री नयनादेवी जी विधानसभा से जकातखाना निवासी कृष्ण चंदेल का नाम अध्यक्ष के लिए लगभग तय किया जा चुका है। वे इस समय भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हैं। इससे पहले अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। भाजपा ने रविवार को उनसे ही एकमात्र नामांकन कराया है। जिला अध्यक्ष के चुनाव के लिए वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री राजीव सहगल को पर्यवेक्षक बनाया गया। वे भी रविवार को बिलासपुर पहुंच चुके हैं।

कृष्ण चंदेल श्री नयनादेवी जी विधानसभा के विधायक रणधीर सिंह के करीबी भी माने जाते हैं। वे लंबे समय से भाजपा से जुड़े हुए हैं और ग्रामीण परिवेश से हैं। बता दें कि जिले में साल 2019 के बाद से केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सिपहसालार स्वतंत्र सांख्यान अध्यक्ष की कमान संभाल रहे हैं। वे बिलासपुर शहर से आते हैं। इस बार भाजपा अनुसूचित जाति और ग्रामीण परिवेश से आने वाले नेता पर दांव खेलना चाहती है। इसमें कृष्ण चंदेल फिट बैठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed