फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bilaspur news, himachal news abvp distributed halwa on the occasion of ambedkar jayanti

Bilaspur News: आंबेडकर जयंती पर एबीवीपी ने बांटा हलवा

Tue, 06 Dec 2022 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
bilaspur news, himachal news abvp distributed halwa on the occasion of ambedkar jayanti
घुमारवीं में प्रवासी लोगों को हलवा देते एबीवीपी के कार्यकर्ता । - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। जिला बिलासपुर के विभिन्न कॉलेजों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने डॉ. भीम राव आंबेडकर की जयंती सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कॉलेज और बस्तियों में हलवा बांटा।
विज्ञापन

सामाजिक समरसता दिवस के अवसर पर बिलासपुर इकाई ने बिलासपुर महाविद्यालय में बाबा साहेब डॉ. भीम राव आंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही महाविद्यालय परिसर में हलवा बांटा। घुमारवीं महाविद्यालय और घंडालवीं इकाई के कार्यकर्ताओं ने बस्तियों में जाकर प्रवासी लोगों को हलवा वितरित किया। जिला संयोजक गुरप्रीत सिंह ने बताया कि आधुनिक भारत के राष्ट्र निर्माताओं की अग्रणी पंक्ति में रहे डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचार छात्रों को सामाजिक न्याय, बंधुत्व और समानता की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन

बाबा साहेब ने संविधान के रूप में देश को एक पवित्र ग्रंथ भेंट किया, जो सर्वोच्च मार्गदर्शक है। भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर ने आजादी के बाद देश को एकसूत्र में पिरोकर एक नई ताकत के रूप में उभरने का मार्ग प्रशस्त करने के लिए ऐसे संविधान का निर्माण किया जो विश्व के लिए मिसाल बन गया। बाबा साहेब का पूरा जीवन देश सेवा को समर्पित था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed