फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bilaspur news, bilaspur, bilaspur

Bilaspur News: नयनादेवी में गुप्त नवरात्र में चढ़ा 55.57 लाख चढ़ाव

Mon, 15 Jul 2024 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 15 Jul 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
bilaspur news, bilaspur, bilaspur
श्रद्धालुओं ने 10.8 ग्राम सोना और 1.515 किलोग्राम चांदी भी चढ़ाई
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयनादेवी जी(बिलासपुर)। विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी में गुप्त नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं ने दिल खोल कर चढ़ावा दिया है। मंदिर न्यास को 6 जुलाई से 14 जुलाई तक 55,57, 249 रुपये नकद, 10 ग्राम 860 मिली ग्राम सोना और 1 किलो 515 ग्राम चांदी चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुई है।


गुप्त नवरात्र के दौरान पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली सहित अन्य राज्यों से करीब एक लाख श्रद्धालु पहुंचे। सोमवार को नवमी पूजन के उपलक्ष्य पर पुजारी वर्ग ने मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत रूप से माता की पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं ने जहां माता के दरबार में पूजन किया। वहीं पर प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां भी डाली। मंदिर अधिकारी विपिन ठाकुर ने बताया कि गुप्त नवरात्र में कई राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने श्री नयना देवी जी का सान्निध्य प्राप्त किया। इस मौके के लिए मंदिर न्यास की ओर से भी पुख्ता बंदोबस्त किए गए। बारिश और धूप से श्रद्धालुओं को बचाने के लिए मंदिर परिसर में टेंट लगाया गया था। पेयजल की व्यापक व्यवस्था की गई। उधर, पुजारी दीपक वर्ष भर में चार नवरात्र मनाए जाते। गुप्त नवरात्रि आषाढ़ मास और माघ मास के मनाए जाते हैं। जबकि दो नवरात्रि चैत्र और आश्विन नवरात्रि मनाया जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed