{"_id":"669518514ef493bd7e0bdd44","slug":"bilaspur-news-bilaspur-bilaspur-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-120219-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: मिशन शक्ति के तहत महिलाओं\nको दी योजनाओं की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को दी योजनाओं की जानकारी
Mon, 15 Jul 2024 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 15 Jul 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
घुमारवीं के मलोट गांव में मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत आयोजित एक दिवसीय शिविर में उपस्थित ,आंगनव
घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को वन स्टॉप सेंटर में एक जगह मिलती है सभी सुविधाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। महिला एवं बाल विकास भारत सरकार के अंतर्गत चलाई जा रही मिशन शक्ति योजना के तहत 100 दिन विशेष जागरुकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। घुमारवीं परियोजना के मलोट गांव में मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम जेंडर स्पेशलिस्ट शिल्पा शर्मा ने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजना मिशन शक्ति के उद्देश्य के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति योजना को दो भागों में आवंटित किया गया है। पहले संबल जोकि महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाया गया है, जिसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन, नारी अदालत शामिल है। इसी के साथ सामर्थ्या जोकि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही है, जिसमें प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, शक्ति सदन, पालना, कामकाजी महिला छात्रावास आदि सम्मिलित हैं। उन्होंने महिलाओं, बच्चों के लिए चलाई जा रही विभागीय योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री शगुन योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मदर टेरेसा असहाय संबल योजना ,बेटी है अनमोल, विधवा पुनर्विवाह योजना महिला स्वयं रोजगार योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसी के साथ केंद्र प्रशासक वंदना शर्मा,पैरा लीगल स्टाफ शिवाली शर्मा ने वन स्टॉप सेंटर के बारे में बताया। घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं कोएक ही छत के नीचे सभी प्रकार की सहायता जैसे कानूनी सहायता स्वास्थ्य संबंधी सहायता और काउंसलिंग करके उनकी समस्याओं का समाधान करते हैं। कार्यक्रम में वित्तीय विशेषज्ञ रवि कुमार ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में वृत्त पर्यवेक्षक धर्मेंद्र ठाकुर ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं को आंगनबाड़ी केंद्रों में राशन के रखरखाव के लिए दिशा निर्देश दिए।