फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bilaspur news, bilaspur, bilaspur

Bilaspur News: क्रस्ना लैब में किडनी, लीवर खराब, निजी में आई सामान्य

Mon, 15 Jul 2024 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 15 Jul 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
bilaspur news, bilaspur, bilaspur
कुठेड़ा की निजी लैब में कराई गई जांच की रिपोर्ट। संवाद
-कुठेड़ा स्वास्थ्य केंद्र की क्रस्ना लैब में सामने आया लापरवाही का मामला
विज्ञापन

-पीड़ित व्यक्ति ने स्वास्थ्य विभाग से उठाई जांच की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं के स्वास्थ्य केंद्र कुठेड़ा में क्रस्ना लैब में खून की जांच रिपोर्ट में लापरवाही का मामला सामने आया है। दरअसल अस्पताल की लैब में किए टेस्ट की रिपोर्ट में एक व्यक्ति की किडनी व लिवर खराब बताए। जबकि उस व्यक्ति ने जब निजी लैब में जांच करवाई तो उसकी रिपोर्ट सामान्य पाई गई। जिस किडनी के टेस्ट की रिपोर्ट क्रस्ना लैब में 104.8 बताई गई थी वही निजी लैब की रिपोर्ट में 34.8 आई। इसके बाद उसने जब रिपोर्ट चिकित्सक को बताई तो चिकित्सक ने बताया कि वह पूर्ण रूप से स्वस्थ है। उसे किडनी की कोई बीमारी नहीं है।
इसके बाद लैब की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। कुठेड़ा पंचायत के 62 वर्षीय प्रताप सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले अचानक उसे बुखार की शिकायत लगी। इसके बाद वह जांच कराने स्वास्थ्य केंद्र कुठेड़ा पहुंचा, जहां पर चिकित्सक ने खून और पेशाब की जांच करवाने को कहा गया। जांच कराने वह अस्पताल में स्थित क्रस्ना लैब पहुंचा। जहां पर उन्होंने अपने खून और पेशाब के सैंपल दिए। कुछ दिनों बाद जब उसकी जांच रिपोर्ट आई तो लैब की रिपोर्ट में बताया गया कि किडनी और लिवर खराब हो चुकी है। इसके बाद वह घबराकर चिकित्सक के पास पहुंचा और चिकित्सक को बताया कि बुखार के अलावा उसे और कोई शिकायत नहीं है। जिसके बाद चिकित्सक ने उसे वही टेस्ट किसी दूसरी लैब में करवाने के लिए कहा। प्रताप ने बताया कि वह उसी समय अस्पताल से बाहर स्थित एक निजी लैब पहुंचा जहां उसने अपने सैंपल जांच के लिए दिए। पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि जैसे ही उन्होंने किडनी के खराब होने की बात सुनी वह काफी दिनों तक परेशान रहा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से इस पर उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन



कोट
मामला ध्यान में आया है और जांच की जा रही है। सबसे पहले मशीनों की जाचं की जाएगी। मरीज का दोबारा से सैंपल लेकर टेस्ट करवाया जाएगा। इसके बाद सारा मामला साफ हो पाएगा। अगर लैब टेक्नीशियन की तरफ से कोई गलती पाई गई तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-देवेंद्र लोहर, कोऑर्डिनेटर, क्रस्ना लैब बिलासपुर

कुठेड़ा की निजी लैब में कराई गई जांच की रिपोर्ट। संवाद

कुठेड़ा की निजी लैब में कराई गई जांच की रिपोर्ट। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed