फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bike rider died due to collision with nilgai

Bilaspur News: नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Wed, 22 Feb 2023 06:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 22 Feb 2023 06:10 PM IST
विज्ञापन
bike rider died due to collision with nilgai
-बेलना में हुआ हादसा, इलाज के लिए पीजीआई ले जाते समय युवक ने दम तोड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सदर थाना के तहत बेनला में एक बाइक सवार की बाइक नीलगाय (वैनगाय) से टकरा गई, जिसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के वक्त नीलगाय सड़क पार कर रही थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह (46) पुत्र सुखराम निवासी गांव कंदरौर जिला बिलासपुर मंगलवार रात को बाइक पर सवार होकर बिलासपुर की ओर से अपने घर कंदरौर जा रहा थे। बेनला गांव के पास पहुंचने पर सड़क पार कर रही नीलगाय बाइक से टकरा गई। हादसे में महेंद्र बाइक सहित सड़क पर गिर गए। हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घायल महेंद्र को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही महेंद्र ने दम तोड़ दिया। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed