{"_id":"67b327883f8bc53d5d022901","slug":"bike-collides-with-divider-on-four-lane-youth-from-haridwar-dies-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-132207-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: फोरलेन पर डिवाइडर से टकराई बाइक, हरिद्वार के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: फोरलेन पर डिवाइडर से टकराई बाइक, हरिद्वार के युवक की मौत
Mon, 17 Feb 2025 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 17 Feb 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
हादसे में बाइक चला रहा शिमला का युवक घायल, एम्स में भर्ती
चंडीगढ़ से बाइक किराए पर लेकर रिवालसर गए थे घूमने
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। किरतपुर-मनाली फोरलेन पर कल्लर में एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में हरिद्वार के एक युवक की मौत हो गई। शिमला एक युवक गंभीर रूप घायल हो गया, जिसका उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है।
दोनों युवक अपने दोस्तों के साथ चंडीगढ़ से बाइक किराए पर लेकर रिवालसर घूमने गए थे। वापस आते समय यह हादसा हो गया। पुलिस को दिए बयान में कार्तिक शर्मा निवासी गांव रांवी डाकघर सराहन तहसील रामपुर जिला शिमला ने बताया है कि दोस्त अभिनव, अमन ठाकुर, हरमिलन और दिव्यांश के साथ चंडीगढ़ से किराए पर बाइक लेकर मंडी के रिवालसर घूमने चले गए। रविवार को चंडीगढ़ के लिए वापस आ रहे थे। रात के समय किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर बिलासपुर के कल्लर पर पहुंचने पर जिस बाइक पर अमन और दिव्यांश बैठे थे, वह डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहा अमन ठाकुर (20) पुत्र मदन ठाकुर निवासी गांव रतनपुर डाकघर करटोट तहसील रामपुर जिला शिमला और दिव्यांश (21) पुत्र राजाराम निवासी गली नंबर-4 नजदीक पांच हनुमान मंदिर पश्चिम अंबर तालाब तहसील हरिद्वार उत्तराखंड घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायलों को एम्स बिलासपुर पहुंचाया गया, जहां दिव्यांश की मृत्यु हो गई। अमन ठाकुर का उपचार चल रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी ने बताया कि बाइक चला रहे युवक पर लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। आगामी कार्रवाई की जा रही है।