{"_id":"66f956b720e25db5df0f4b77","slug":"barmana-defeated-chandpur-in-volleyball-competition-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-124142-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बॉलीवाल प्रतियोगिता में बरमाणा ने चांदपुर को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बॉलीवाल प्रतियोगिता में बरमाणा ने चांदपुर को हराया
विज्ञापन
-लगट में वार्षिक बॉलीवाल खेलकूद प्रतियोगिता हुई संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। विधानसभा क्षेत्र सदर की बरमाणा पंचायत के लगट गांव में वीर बजरंगी यूथ क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय वार्षिक बॉलीवाल खेलकूद प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हुई। प्रतियोगिता में 20 टीमों ने भाग लिया।
बॉलीवाल प्रतियोगिता में बरमाणा और चांदपुर के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें बरमाणा तीन सेट से जीता। अंडर-19 वर्ग में फाइनल मुकाबला लगट और बरमाणा के बीच हुआ। इसमें लगट दो सेट के साथ विजेता रहा। समारोह में हिमुडा के निदेशक सदस्य जितेंद्र चंदेल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों से नशे से दूर रहने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि युवाओं में खेलों के प्रति रुचि रखने से खेले उन्हें नशे से दूर रखने में सहायक होती है। नशा खत्म करना हम सबकी नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारी है। इस दौरान आयोजकों ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए उन्हें शॉस, टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने खेलकूद प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी। इस अवसर पर बरमाणा पंचायत के पूर्व प्रधान रोशन लाल ठाकुर, समाजसेवी बबलू चंदेल वीर बजरंगी यूथ क्लब लगट सदस्यों में अजय कुमार, अमित, सुमित, नितेश, अभिषेक, नरेंद्र कुमार, विक्रम, पंकज, सुभाष, अमन सहित अन्य उपस्थित रहे।