{"_id":"6a199435cecf4e328c000a34","slug":"awareness-camp-in-school-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-160707-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: प्रश्नोत्तरी में आरती व सोनम, भाषण में मोनिका प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: प्रश्नोत्तरी में आरती व सोनम, भाषण में मोनिका प्रथम
विज्ञापन
सलवाड़ स्कूल में विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर छात्राओं को किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलवाड़ में मनाया गया। इसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य मदन कुमार ने की। प्रश्नोत्तरी और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आरती व सोनम ने पहला, स्नेहा व मोनिका ने दूसरा और योगिता व रोमा ने तीसरा स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में मोनिका पहले, ज्योति दूसरे और अक्षिता तीसरे स्थान पर रही।
स्वास्थ्य शिक्षक दीप कुमार ने कहा कि मासिक धर्म एक नेचुरल प्रक्रिया है जो हर महीने होती है। इस दौरान छात्राओं, महिलाओं में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं जिससे उनका व्यवहार और शारीरिक गतिविधियों में बदलाव देखा जाता है। इस साल का थीम 2030 तक मासिक धर्म को जीवन का एक सामान्य तथ्य बनाना है। उन्होंने कहा कि आज भी पीरियड को लेकर कई लोग जागरूक नहीं हैं। गांव और शहर में भी महिलाएं पीरियड की कई महत्वपूर्ण बातें नहीं जानतीं। मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता का ध्यान न रखने से यूरिन ट्रैक, रिप्रोडक्टिव ट्रैक इन्फेक्शन, त्वचा में जलन, खुजली, सर्वाइकल कैंसर समस्या हो सकता है। देशभर में 14 से 15 साल की छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए एचपी वैक्सीन लगाई जा रही है।
स्वास्थ्य शिक्षक कमल कुमार ने कहा कि भारत सरकार की ओर से चलाए जा रहा एमएचपी प्रोग्राम के तहत स्कूलों में सभी किशोरियों को मुफ्त में सेनेटरी पैड वितरित किए जाते हैं। इसके साथ ही मासिक धर्म के दौरान लड़कियों, महिलाओं को पौष्टिक आहार के बारे में जानकारी दी गई।